Searching...
Monday, September 28, 2020

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती शुरू करने के लिए प्रतियोगी छात्रों ने किया प्रदर्शन

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती शुरू करने के लिए प्रतियोगी छात्रों ने किया प्रदर्शन।

प्रयागराज : सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती जल्द शुरू करने की मांग कोलेकर बेरोजगारों ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के बाहर प्रदर्शन किया।


उपसचिव नवल किशोर ने विज्ञापन लेकर उनकी मांग को चयन बोर्ड के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी रोजगार अधिकार सत्याग्रह का आयोजन बालसन चौराहे पर 11 बजे से होगा। इसमें चयन बोर्ड के 70 हजार रिक्त पदों के विज्ञापन के अलावा प्रदेश व केंद्र में खाली 24 लाख पदों को भरने की आवाज बुलंद की जाएगी। अरविंद मिश्र, सुरेंद्र चौरसिया, अरविंद मौर्य, रवि प्रकाश, वीपी सिंह, राजकुमार दिवाकर, सत्य प्रकाश, सुभाष चन्द्र, सर्वेश पाल, लालता प्रताप सिंह आदि रहे।

0 comments:

Post a Comment

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.