Searching...
Friday, September 25, 2026

पीईटी अब 25 व 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को

पीईटी अब 25 व 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को

25 सितंबर 2026
लखनऊ। प्रदेश में समूह ग की भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तिथियों में बदलाव किया गया है। निर्वाचन आयोग ने हाल ही में विधान परिषद के खंड स्नातक व खंड शिक्षक (एमएलसी) चुनाव की तिथियां घोषित की हैं। इसे देखते हुए आयोग ने पीईटी की नई तिथियां तय की हैं।

पीईटी का आयोजन अब 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 23 से 25 अक्तूबर तक दो पालियों में होनी थी। इस बार 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदक हैं। परीक्षा प्रदेश के 61 जिलों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 24 सितंबर 2026 को आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को पत्र भेजा। 

पत्र में एमएलसी चुनाव की घोषणा का उल्लेख किया गया है। एमएलसी चुनाव की मतगणना 27 अक्तूबर को प्रस्तावित है। जिलाधिकारी को पीईटी के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। 




पीईटी : 23, 24, 25 अक्तूबर को दो पालियों में होगी परीक्षा

35 लाख से अधिक हुए आवेदन पिछली बार से करीब 10 लाख ज्यादा

10 सितंबर 2026
लखनऊ। प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अर्हकारी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 23, 24 व 25 अक्तूबर को दो-दो पालियों में होगी। परीक्षा में इस बार यूपी समेत 33 राज्यों के 35 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षा के लिए करीब 10 लाख ज्यादा युवाओं ने आवेदन किए हैं।


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष प्रजापति ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र जारी करने की सूचना अलग से वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 2025 में पीईटी के 2531996 आवेदन हुए थे और इसमें से 1943171 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 

0 comments:

Post a Comment