Searching...
Friday, October 23, 2026

यूपी टीजीटी के 17,735 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन आज से, 23 और 24 दिसंबर को परीक्षा

यूपी TGT : हिंदी व अंग्रेजी विषय के लिए सबसे ज्यादा पद, टीईटी अनिवार्य, चार वर्ष बाद प्रदेश में शुरु हुई टीजीटी की भर्ती प्रक्रिया


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी टीजीटी के विज्ञापन के अनुसार हिंदी के कुल 2,791 पद और अंग्रेजी के 2,517 पदों पर भर्ती परीक्षा होगी। इसी तरह विज्ञान के 2,493, सामाजिक विज्ञान के 2,482 और गणित के 2,349 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें संस्कृत विषय के 1,289 पद भी शामिल हैं।

चार साल बाद शुरू हुई प्रक्रिया: प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापक के लिए चार वर्ष बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके पहले वर्ष 2022 में भर्ती निकाली गई थी, लेकिन अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया इस वर्ष पूरी हुई है। अभी भी वर्ष 2022 के तमाम ऐसे चयनित अभ्यर्थी हैं, जिन्हें कॉलेज तो आवंटित हो चुका है, लेकिन उनके पद पर किसी अन्य को नियुक्त कर दिया गया है और वे नियुक्ति के लिए आयोग तथा शिक्षा निदेशालय के चक्कर लगा रहे हैं।

ये कर सकेंगे आवेदन : आवेदन के लिए बीएड और संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर होना अनिवार्य किया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों को 30 जून 2027 तक निर्धारित कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।



यूपी टीजीटी के 17,735 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन आज से, 23 और 24 दिसंबर को परीक्षा

पारदर्शिता के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन व परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी।

अभ्यर्थी 23 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर को किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। ओटीआर से अभ्यर्थियों को आवेदन में सुगमता मिलेगी। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन से पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। शैक्षिक अर्हता और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment