Searching...
Sunday, September 13, 2020

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड चाल सुस्त, प्रिंसिपल भर्ती के साक्षात्कार इस साल होना मुश्किल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड चाल सुस्त,  प्रिंसिपल भर्ती के साक्षात्कार इस साल होना मुश्किल।

इंतजार और अभी

▪️उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सुस्त चाल।

▪️बचे हुए चार महीने टीजीटी 2016 के साक्षात्कार में निकल जाएंगे।

▪️प्रधानाचार्य भर्ती 2011 के सात मंडलों का फंसा है साक्षात्कार।

▪️2013 की भर्ती का साक्षात्कार अभी तक शुरू नहीं हो सका है।

प्रयागराज : प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती के अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इस साल प्रधानाचार्य भर्ती का साक्षात्कार शुरू करने की स्थिति में नहीं है। बचे हुए साढ़े तीन महीने में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2016 के साक्षात्कार ही पूरे कराने पर पूरा जोर है। पीजीटी कला 2016 और टीजीटी कला व संस्कृत विषयों के साक्षात्कार 21 सितंबर से 22 अक्टूबर तक प्रस्तावित हैं।




उसके बाद सामाजिक विज्ञान और हिन्दी विषय के इंटरव्यू होने हैं। इन दोनों विषयों के लिए सर्वाधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं और पदों की संख्या अधिक होने के कारण साक्षात्कार में समय भी अधिक लगता है। 22 अक्टूबर के बाद दो महीने का समय इनके साक्षात्कार में ही निकल जाएगा। इसके चलते प्रधानाचार्य भर्ती 2011 के मेरठ, मुरादाबाद, चित्रकूट, बस्ती, गोरखपुर, फैज़ाबाद और कानपुर मंडलों का साक्षात्कार नौ साल बाद भी पूरे होने के आसार नहीं दिख रहे।

वहीं 31 दिसंबर 2013 को शुरू हुई प्रधानाचार्यों के 599 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू सात साल बाद भी शुरू होना मुमकिन नहीं दिख रहा। प्रत्येक संस्था के लिए 7 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा। 599 स्कूलों के लिए 4193 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। इस प्रकार इंटरव्यू कराने के लिए 120 कार्यदिवस चाहिए होंगे। ऐसे में प्रधानाचार्य भर्ती का परिणाम सितंबर 2021 से पहले सोचना भी बेकार है।

 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment