Searching...
Sunday, October 25, 2026

RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी, 26 नवंबर तक आनलाइन आवेदन, 26 अक्टूबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आरओ/एआरओ के लिए आवेदन आज से

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 501 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार या संशोधन करने और शुल्क संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिसंबर तक का समय दिया गया है। आयोग ने इससे पहले नौ अक्तूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती निकाली थी। उसमें रिकॉर्ड 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 


आरओ-एआरओ के 501 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी, 26 नवंबर तक आनलाइन आवेदन, 26 अक्टूबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 501 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है।

आरओ-एआरओ (सामान्य एवं विशेष चयन) परीक्षा-2026 के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। अभ्यर्थी 26 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

आनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उसमें हुई त्रुटियों को सुधारने और जरूरी संशोधन करने के लिए तीन दिसंबर तक का समय दिया गया है। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, भर्ती का विस्तृत विज्ञापन सोमवार से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। विस्तृत विज्ञापन में आवेदन करने की प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क जमा करने के नियम, जाति प्रमाणपत्रों के निर्धारित प्रारूप, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही आरक्षण और आयु सीमा में छूट से संबंधित नियम भी बताए जाएंगे। वर्ष 2023 में आयोग ने इन पदों के 411 रिक्त स्थानों पर भर्ती निकाली थी, जिसके लिए 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस बार पदों की संख्या बढ़ाकर 501 कर दी गई है। ऐसे में भर्ती को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन आने की संभावना है।





RO-ARO के 500 पदों पर भर्ती इसी माह

11 अक्टूबर 2026
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन इसी महीने जारी करने की तैयारी है। 


इसी के साथ लाखों बेरोजगारों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। इस बार एआरओ के पदों की संख्या अधिक है क्योंकि हाल ही में लगभग 350 एआरओ की पदोन्नति आरओ पर की गई है। इससे पहले 2023 में 411 पदों पर भर्ती आई थी जिसमें रिकॉर्ड 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 

आयोग को उत्तर प्रदेश सचिवालय से समीक्षा अधिकारी के 92 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 267 कुल 359 पदों के साथ ही राजस्व परिषद से आरओ/एआरओ के 69 पदों का अधियाचन पहले ही मिल गया था। उसके बाद पदों की संख्या में वृद्धि हुई है। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी का कहना है कि रिक्त पदों का अधियाचन मिल चुका है।

0 comments:

Post a Comment