Searching...
Thursday, September 24, 2020

मुख्यमंत्री ने लांच किया यू-राइज पोर्टल, पोर्टल से जुड़ेंगे 20 लाख छात्र और विशेषज्ञ

मुख्यमंत्री ने लांच किया यू-राइज पोर्टल, पोर्टल से जुड़ेंगे 20 लाख छात्र और विशेषज्ञ।

लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'यू-राइज' पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए प्राविधिक, व्यावसायिक और कौशल विकास से जुड़े 20 लाख छात्र-छात्राओं और विशेषज्ञों को फायदा होगा। यू राइज' पोर्टल के माध्यम से किसी भी छात्र-छात्रा के बारे में किसी संस्था या संस्थान को जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को इस पोर्टल को लांच करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 आजादी के बाद शिक्षा क्षेत्र में सुधार का सबसे बड़ा अभियान है। यह हमें केवल सैद्धान्तिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखेगा बल्कि छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक व तकनीकी ज्ञान से जोड़ने का माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां देश का पहला एकीकृत पोर्टल लागू हुआ है। यह अन्य राज्यों के लिए भी एक मानक बनेगा।

 

तकनीक के जरिए फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को तकनीक के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। बहुत सारे लोगों ने फर्जी डिग्री लेकर नौकरियां हासिल कर लीं। वर्षों से यह मामला चलता आ रहा था। तकनीक के माध्यम से समुचित कार्रवाई की जा रही है।



यू-टाइप' पोर्टल पर विद्यार्थी का पूरा जीवन चक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल पर विद्यार्थी के प्रवेश, के पाठ्यक्रम, प्रैक्टिकल, शुल्क, परीक्षा और परिणाम को प्रस्तुत करने के साथ ही, आने वाले समय में उनके रोजगार एवं नौकरी को भी इससे जोड़ने में मदद मिलेगी। यह पोर्टल अपने आप में शैक्षिक समानता को भी सामने ला रहा है।


100 करोड़ की योजना शुरू होगी

एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा डिजिटल और फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की योजना शासकीय संस्थानों एवं दोनों तकनीकी विश्वविद्यालयों के लिए प्रारम्भ की जा रही है। इस मौके पर वर्चुअल प्लेटफार्म से व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल व विभिन्न संस्थानों के प्रमुख उपस्थित रहे।

0 comments:

Post a Comment