Searching...
Monday, September 28, 2020

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती : हिंदी विषय का परिणाम घोषित, क्लिक करके देखें चयनितों की सूची

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती : हिंदी विषय का परिणाम घोषित, क्लिक करके देखें चयनितों की सूची

एलटी ग्रेड हिन्दी महिला शाखा का रिजल्ट घोषित।

जीजीआईसी को मिलीं हिंदी की 737 शिक्षिकाएं, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित।


एलटी ग्रेड महिला शाखा हिंदी की टॉपर्स

1 उषा देवी
2.संजू मौर्य
3. कंचन द्विवेदी
4. कुमारी नीतू
5. सुनीता सिंह
6. रीता सिंह
7. कुमकुम वर्मा
8. साक्षी मिश्रा
9. प्रतिभा सिंह
10. मनीषा यादव

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा बुधवार को एलटी ग्रेड हिंदी महिला वर्ग का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया। प्रदेश के राजकीय कन्या इंटर कॉलेजों (जीजीआईसी) में सहायक अध्यापक हिंदी पद के लिए 737 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उषा देवी पहले, संजू मौर्य दूसरे एवं कंचन द्विवेदी को तीसरा स्थान मिला है। सोमवार को एलटी ग्रेड पुरुष वर्ग के 695 शिक्षकों का परिणाम जारी किया गया था। इस प्रकार पुरुष वर्ग के लिए 695 एवं महिला वर्ग के 737 पदों का परिणाम जारी करके आयोग ने कुल 1433 पदों में से 1432 पर चयन पूरा कर लिया है।


यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड हिंदी के 1433 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई 2018 को हुई थी। हिंदी विषय में पुरुष वर्ग के 696 और महिला वर्ग के 737 पद शामिल थे। महिला वर्ग के लिए 737 पदों के लिए घोषित परिणाम में 369 पद अनारक्षित, 198 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 155 पद अनुसूचित जाति और 15 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। महिला वर्ग के 737 पदों पर अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है।



परिणाम जारी होने के बाद अब अगले चरण में चयनितों के मूल अभिलेखों का सत्यापन होगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग की ओर से शासन को नियुक्ति की संस्तुति भेजी जाएगी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक और श्रेणीवार, पदवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किए जाएंगे। इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा।





















एलटी ग्रेड हिन्दी पुरुष शाखा का रिजल्ट घोषित।

लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) भर्ती 2018 के हिन्दी विषय के पुरुष शाखा का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया है।

696 पदों के सापेक्ष 695 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। जबकि ओबीसी वर्ग में एक पद के लिए मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए एक पद के लिए रिजल्ट नहीं घोषित किया गया है। वहीं, महिला शाखा के 737 पद हैं। इसका रिजल्ट नहीं घोषित किया गया है। लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) भर्ती 2018 महिला पुरुष शाखा की परीक्षा 29 जून 2018 को आयोजित की गई थी। पुरुष शाखा सामान्य वर्ग की 348, ओबीसी की 188, एससी की 147 एवं एसटी वर्ग की 13 यानी कुल 696 पदों भर्ती होनी थी। आयोग ने सोमवार को पुरुष वर्ग के 695 पदों के सापेक्ष रिजल्ट जारी कर दिया है।










एलटी ग्रेड हिंदी पुरुष वर्ग में 695 अभ्यर्थी चयनित, महिला शाखा व सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट का अभी इंतजार:- और आएगा 2591 पदों का रिजल्ट

 
प्रयागराज : उप्र लोकसेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 का लंबित परिणाम देना शुरू कर दिया है। सोमवार को पहला रिजल्ट हंिदूी विषय की पुरुष वर्ग शाखा का आया। इसमें 695 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से चयनित किए गए हैं। हंिदूी महिला शाखा व सामाजिक विज्ञान विषय पुरुष व महिला शाखा के रिजल्ट का इंतजार है। ज्ञात हो कि दोनों विषयों का अंतिम परीक्षा परिणाम पेपर लीक प्रकरण में फंसा था।

यूपीपीएससी की अहम बैठक 18 सितंबर को हुई थी, आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार की अगुवाई में तय हुआ था कि दोनों विषयों में पेपर लीक के अभियुक्त व गवाहों को छोड़कर सबका परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। हंिदूी विषय के पुरुष शाखा में अनारक्षित श्रेणी के 348, पिछड़ा वर्ग के 188, अनुसूचित जाति के 147 व अनुसूचित जनजाति की 13 रिक्तियां थी। घोषित रिजल्ट में 696 पदों के सापेक्ष 695 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से चयनित हैं। पिछड़ा वर्ग की एक रिक्ति के संबंध में हाईकोर्ट में याचिका लंबित है इसलिए उसका रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है।

सचिव जगदीश ने बताया कि परीक्षा परिणाम आयोग के सूचना बोर्ड व वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी उसे देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे वांछित मूल अभिलेखों का सत्यापन कराएं इसके लिए अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जो अभ्यर्थी सत्यापन में शामिल नहीं होंगे उनका परिणाम निरस्त होगा। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक व श्रेणीवार व पदवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर जारी होंगे।

’>>उप्र लोकसेवा आयोग ने दो साल बाद जारी किया परिणाम

’>>महिला शाखा व सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट का अभी इंतजार

और आएगा 2591 पदों का रिजल्ट

यूपीपीएससी ने राजकीय कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षक चयन के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को कराई थी। कुल 10768 पदों के लिए चार लाख से अधिक आवेदन हुए थे। 37 जिलों में 15 विषयों का इम्तिहान हुआ। हंिदूी में 1433 व सामाजिक विज्ञान में 1854 पद हैं। हंिदूी में चयन के लिए 60 व सामाजिक विज्ञान में करीब 80 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रतियोगी रिजल्ट का दो साल से इंतजार कर रहे थे। अभी 2591 पदों का परिणाम आना शेष है।

पद की हाईकोर्ट में याचिका लंबित होने के कारण नहीं घोषित हुआ है परिणाम

0 comments:

Post a Comment