Searching...
Wednesday, October 21, 2026

रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर होगी भर्ती, 27 अक्तूबर से 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन

रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर होगी भर्ती, 27 अक्तूबर से 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन


प्रयागराज । रेलवे भर्ती बोर्ड ( (आरआरबी ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। इसके लिए केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन संख्या 08/2026) का सांकेतिक नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके तहत देश भर में स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें 100 पद अकेले आरआरबी प्रयागराज के कोटे से भरे जाएंगे।


सबसे खास बात यह है कि इस बार स्टेशन मास्टर की यह भर्ती प्रक्रिया एनटीपीसी (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज) से पूरी तरह अलग करके शुरू की जा रही है, जिससे अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर और अधिक स्पष्ट हो गए हैं। यह पद सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत बेहद प्रतिष्ठित पे-लेवल छह का है।

रेलवे बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगामी 27 अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने प्राथमिक विवरणों का सत्यापन अनिवार्य रूप से आधार कार्ड के जरिये करना होगा। 


न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 की गई : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आयु संबंधी पात्रता नियम बदल दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है। अधिकतम आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 30 वर्ष ही रहेगी। अभ्यर्थियों की आयु की गणना के लिए एक जनवरी 2027 को आधार वर्ष माना गया है।

0 comments:

Post a Comment