Searching...
Friday, September 11, 2020

पीसीएस- 2018 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, क्लिक करके देखें

पीसीएस -2018 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, क्लिक करके देखें।


▪️👉🏻 यहां क्लिक करके देखें रिजल्ट ▪️👈🏻





उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2018 के नतीजों की घोषणा कर दी है। कुल 988 पदों के लिए हुई इस भर्ती में 976 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। योग्य अभ्यर्थी ना मिलने से 12 पद खाली रह गए हैं। पीसीएस 2018 में अनुज नेहरा ने टॉप किया है। जबकि संगीता ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।


पीसीएस 2018 टॉपर

रैंक                    नाम                             निवास
1                  अनुज नेहरा                  पानीपत, हरियाणा
2                   संगीता राघव                 गुरुग्राम, हरियाणा
3                   ज्योति शर्मा                   मथुरा, उत्तर प्रदेश
4                   विपिन कुमार                जालौन,उत्तर प्रदेश
5                  कर्मवीर केशव                 पटना, बिहार

बता दें कि पीसीएस-2018 का इंटरव्यू बीते 25 अगस्त को पूरा हो चुका था। जिसके बाद से ही जल्द परिणाम घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होनी है। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा इस बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तर्ज पर आयोजित की गई थी।

पीसीएस-2018 के तहत 988 पदों पर भर्ती होनी था। हालांकि इंटरव्यू 984 पदों के लिए आयोजित किया गया। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2019 में आयोजित की गई थी, जिसमें 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।

एसीएफ/आरएफओ रिजल्ट भी इसी माह आने के आसार
सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2017 का अंतिम चयन परिणाम भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इसी माह जारी कर सकता है। एसीएफ/आरएफओ का इंटरव्यू एक से चार सितंबर तक आयोजित किया गया था।

एसीएफ/आरएफओ के 137 पदों पर चयन होना है, जिनमें सामान्य चयन के 65 और विशेष चयन के 72 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 10 से 24 सितंबर 2018 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 1819 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 333 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।





प्रयागराज : UPPCS Mains Result 2018: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार आज समाप्त कर दिया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को पीसीएस 2018 के नतीजों की घोषणा कर दी है। प्रदेश की सेवा में 988 पदों के लिए भर्ती परीक्षा में 976 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।  सूचना अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी के 12 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों के न मिलने के कारण पदों को कैरी फारवर्ड कर दिया गया है। पीसीएस परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम अयोग की बेवसाइट  http://uppsc.up.nic.in/" rel="nofollow पर है।

पीसीएस 2018 मेंस परीक्षा में सफल 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया था। कोविड-19 के बीच में भी 15 जुलाई से 25 अगस्त तक इंटरव्यू हुआ था। 988 पदों पर भर्ती होनी थी। इंटरव्यू 984 पदों के लिए आयोजित किया गया था। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2019 में आयोजित की गई थी, जिसमें 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।



टॉप तीन में छात्राओं का ही कब्जा है। पानीपत की अनुज नेहरा ने टॉप किया तो गुरुग्राम की संगीता राघव दूसरे तथा मथुरा की ज्योति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर जालौन के विपिन कुमार शिवहरे व पांचवें स्थान पर पटना के कर्मवीर केशव हैं। पदों की भर्ती के मामले में हाल के वर्ष में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की इधर के वर्षों की सबसे बड़ी परीक्षा से प्रदेश को 988 अधिकारी मिलेंगे। इस बार की परीक्षा में शीर्ष तीन स्थान पर जगह पाने वाले उत्तर प्रदेश के बाहर के हैं। अयोग के सचिव जगदीश निधि ने बताया कि परिणाम छात्र-छात्राओं के लिए आयोग कार्यालय में सूचना पट पर भी लगाया गया है।


उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2018 का अंतिम रिजल्ट शुक्रवार दोपहर में घोषित कर दिया है। इसमें 988 पदों के सापेक्ष 976 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सूचना अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी के 12 पदों के सापेक्ष उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिले। इससे उक्त पद को खाली छोड़ दिया गया है। इंटरव्यू के लिए 2669 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इंटरव्यू 15 जुलाई से 25 अगस्त तक चला। इसमें 68 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।

यूपी पीसीएस 2018 के आज घोषित परिणाम में लखनऊ के क्षितिज द्विवेदी की 11वीं रैंक है। क्षितिज द्विवेदी अभी भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर कार्यरत हैं। उनके पिता ओम प्रकाश द्विवेदी वित्त विभाग में विशेष सचिव हैं। क्षितिज द्विवेदी के बड़े भाई डिप्टी कलेक्टर हैं। 












व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment