Searching...
Friday, October 23, 2026

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के 2647 पदों के लिए और हाईस्कूल स्तर के प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर आवेदन हेतु विज्ञप्ति जारी

प्रधानाचार्य के 1,475, प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर भर्ती शुरू

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (इंटरमीडिएट स्तर) में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति (विज्ञापन संख्या- 08/2026) जारी कर दी है। इन पदों के सापेक्ष आनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार, 23 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इसीक्रम में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (हाईस्कूल स्तर) में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर भर्ती के लिए भी विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों (इंटरमीडिएट स्तर) में प्रधानाचार्य के विज्ञापित कुल 1,475 पदों में बालक विद्यालयों के लिए 1,318 पद तथा बालिका विद्यालयों के लिए 157 पद सम्मिलित हैं।

विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' की व्यवस्था का पालन करना होगा। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार का सुधार करना हो, तो उसके संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 है। 

परीक्षा सात जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (हाईस्कूल स्तर) में प्रधानाध्यापक की भर्ती के लिए (विज्ञापन संख्या-09/2026) भी आवेदन शुरू हो चुका है। विज्ञापित कुल 1,172 पदों में से बालक विद्यालयों के लिए 1,037 पद तथा बालिका विद्यालयों के लिए 135 पद निर्धारित हैं। इसके लिए भी शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है।



अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के 2647 पदों के लिए और हाईस्कूल स्तर के प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर आवेदन हेतु विज्ञप्ति जारी 

प्रयागराज । प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (इंटरमीडिएट स्तर) में प्रधानाध्यापक के 1,475 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इनमें बालक विद्यालयों के लिए 1,318 पद व बालिका विद्यालयों के लिए 157 पद शामिल हैं।

हाईस्कूल स्तर के प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें बालक विद्यालयों के लिए 1,037 पद व बालिका विद्यालयों के लिए 135 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए 23 अक्तूबर से आवेदन शुरू हो गए। परीक्षा सात जनवरी को होगी। यह जानकारी चयन आयोग के उप सचिव संजय कमार सिंह ने दी।


पहली बार ओटीआर व्यवस्था लागू : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन के लिए पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन से पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। शैक्षिक अर्हता और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

0 comments:

Post a Comment