UP : निकायों में चतुर्थ श्रेणी में आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती
राज्य सरकार शहरी निकायों में अकेंद्रीयत सेवा के चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया को खत्म करने जा रही है। केवल मृतक आश्रित कोटे के पदों पर ही स्थाई नियुक्तियां की जाएंगी और शेष पदों को आउट सोर्सिंग से भरा जाएगा। साल भर पहले शुरू हुई इस कवायद को जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश नगर पालिका, जल संस्थान (अकेंद्रीयत) सेवानियमावली को कैबिनेट से मंजूर कराने जा रही है।
अभी तक कोई नियमावली नहीं
प्रदेश में मौजूदा समय 707 निकाय हैं। इसमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 490 नगर पंचायतें हैं। निकायों में अकेंद्रीयत और केंद्रीयत सेवा के कर्मी रखे जाते हैं। केंद्रीयत सेवा की कर्मियों की भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और लोक सेवा आयोग करता है। अकेंद्रीय सेवा के कर्मियों की भर्ती निकाय स्तर पर होती है। नगर निगम में नगर आयुक्त और पालिका परिषद व नगर पंचायत में निर्वाचित अध्यक्ष के पास भर्ती का अधिकार है। निकायों में कार्यरत अकेंद्रीयत सेवा के कर्मियों के लिए अभी तक कोई सेवा नियमावली नहीं है। राज्य सरकार पहली बार इस सेवा वाले कर्मियों के लिए नियमावली बनाने जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय ने इसका प्रारूप बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
मई में देना होगा खाली पदों का ब्योरा
चतुर्थ श्रेणी के पदों के अलावा अन्य पदों पर भर्ती के लिए भी पारदर्शी व्यवस्था की जा रही है। निकायों को हर साल मई में रिक्त पदों का ब्योरा तैयार करते हुए स्थानीय निकाय निदेशालय को भेजना होगा। वहां से अनुमति लेने के बाद विज्ञापन प्रकाशित कराते हुए आवेदन लिया जाएगा। इसके पहले नियुक्ति प्राधिकारी को जिला रोजगार कार्यालय से अभ्यर्थियों के नामों की सूची प्राप्त करनी होगी। रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
25 प्रतिशत बनेगी प्रतीक्षा सूची
चयन समिति को रिक्तियों की संख्या के अनुसार 25 फीसदी अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची प्रत्येक संवर्ग के लिए बनानी होगी। प्रतीक्षा सूची में अभ्यर्थियों की संख्या का निर्धारण आगे के अंक तक पूरा किया जाएगा। प्रतीक्षा सूची चयन अवधि तक के लिए मान्य होगी। इस सूची को निकाय की वेबसाइट पर प्रकाशित कराते हुए इस पर आपत्तियां लेनी होगी, जिससे त्रुटि होने पर इसे ठीक किया जा सके और वाजिब पात्रों को मौका मिल सके।
--
कहां कितने पद
निकाय स्वीकृत पद कार्यरत
नगर निगम 10917 7823
पालिका परिषद 8611 7021
नगर पंचायत 2206 1736

0 comments:
Post a Comment