Searching...
Saturday, September 26, 2020

एडेड कालेजों में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द, 2016 टीजीटी जीव विज्ञान की परीक्षा जनवरी 2021 में संभावित

एडेड कालेजों में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द, 2016 टीजीटी जीव विज्ञान की परीक्षा जनवरी 2021 में संभावित।

प्रयागराज : प्रदेश के एडेड माध्यमिक कालेजों में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन अक्टूबर माह में घोषित होगा। चयन बोर्ड ने भर्ती की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, 2016 टीजीटी जीव विज्ञान की लिखित परीक्षा की तारीख अगले माह जारी होगी, इम्तिहान जनवरी 2021 के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। प्रतियोगियों ने शनिवार को चयन बोर्ड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और नियुक्ति मांगी। उप सचिव को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया।


प्रतियोगी मोर्चा के संयोजक विक्की खान की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन 11 से एक बजे तक चला। आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दस सूत्रीय मांगों के साथ चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर से मिला। वादा किया गया कि नए विज्ञापन में जीव विज्ञान के अभ्यíथयों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। वहीं, वर्ष 2011 के जीव विज्ञान की लिखित परीक्षा का परिणाम अक्टूबर माह में घोषित होने के आसार हैं। टीजीटी विज्ञान के चार व अंग्रेजी के सात अभ्यíथयों के छूटे साक्षात्कार कराया जाएगा व दोनों विषयों का अंतिम परिणाम अक्टूबर में आ सकता है। उप सचिव ने आश्वस्त किया कि 2016 टीजीटी विज्ञान व अंग्रेजी के अंतिम परिणाम में प्रतीक्षा सूची को अधिकतम रखने का प्रयास होगा। वर्ष 2016 प्रवक्ता कला का अंतिम परिणाम जल्द जारी होने के संकेत हैं। पंकज अंगारा,पवन तिवारी, आनंद यादव, रमेश सरोज, भोलेनाथ वर्मा, अर¨वद, शिवकुमार आदि थे।


इन ¨बदुओं पर भी सहमति : प्रतियोगियों का कहना है कि नए विज्ञापन में तदर्थ शिक्षकों को उनके रिक्त मूल पदों पर ही भारांक देने, सामान्य चयन के पदों पर भारांक न देने और एलटी चयनित अभ्यíथयों व अन्य चयनित अभ्यíथयों से अभ्यर्थन वापस लेने के प्रत्यावेदन पर बोर्ड की बैठक में विचार होगा।

’>>2016 टीजीटी जीव विज्ञान की परीक्षा जनवरी 2021 में संभावित

’>>चयन बोर्ड पर प्रतियोगियों का प्रदर्शन उप सचिव को सौंपा मांगपत्र

0 comments:

Post a Comment