Searching...
Monday, September 28, 2020

UPPSC : डॉ. सबिता व हरेश लोक सेवा आयोग के सदस्य, पहली बार आयोग में सदस्यों की संख्या हुई आठ

डॉ. सबिता व हरेश लोक सेवा आयोग के सदस्य, पहली बार आयोग में सदस्यों की संख्या हुई आठ।

लखनऊ : राज्य सरकार ने उप्र लोक सेवा आयोग में सदस्यों के तीन रिक्त पदों में से दो पर नियुक्तियां कर दी हैं। इनमें से एक प्रयागराज की निवासी और पेशे से प्रसूति एवं स्त्री रोग चिकित्सक डॉ.सबिता अग्रवाल हैं। नियुक्त किये गए दूसरे सदस्य देवरिया के निवासी डॉ.हरेश प्रताप सिंह चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के एसोसिएट डायरेक्टर (प्रसार) और रजिस्ट्रार हैं।



प्रयागराज के एक निजी अस्पताल की संस्थापक व प्रबंध निदेशक डॉ.सबिता अग्रवाल ने नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से ऑब्स्टेटिक्स एंड गायनेकोलाजी में डिप्लोमा हासिल किया। वह फेडरेशन ऑफ आब्स्टेटिक एंड गायनोकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की एक्जेक्यूटिव मेंबर हैं और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इलाहाबाद (अब प्रयागराज) चैप्टर की वाइस प्रेसीडेंट रह चुकी हैं। आइएमए कालेज आफ जनरल प्रैक्टीशनर्स, इंडियन कालेज ऑफ मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ और आइएमए कॉलेज ऑफ मेडिकल स्पेशियेलिटीज की फेलो भी रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर वह विभिन्न संस्थाओं और उनकी गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित भी किया है।


डॉ. हरेश प्रताप सिंह सिद्धार्थनगर के आरएस डिग्री कॉलेज, बांसी के प्राचार्य और हमीरपुर के बीएनपीजी कॉलेज, राठ में प्रवक्ता भी रह चुके हैं। हंिदूी के प्रचार-प्रसार के लिए वर्ष 2017 में वह राष्ट्रपति के हाथों सरदार वल्लभ भाई पटेल पुरस्कार से सम्मानित भी हो चुके हैं। लोक सेवा आयोग में सदस्यों के कुल आठ पदों में से तीन रिक्त थे। रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए थे। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से संस्तुत किये गए नामों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अनुमोदन के बाद दोनों सदस्यों के नियुक्ति आदेश सोमवार को जारी किये गए हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में लोक सेवा आयोग समेत अन्य भर्ती संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बैठक कर उन्हें भर्ती प्रक्रिया को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ.प्रभात कुमार ने मुख्यमंत्री से आयोग में सदस्यों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां कराने का आग्रह किया था जिससे कि भर्ती प्रक्रिया को गति मिल सके। आयोग में दोनों सदस्यों की नियुक्ति को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।

’>>डॉ. सविता अग्रवाल, एल्गिन रोड प्रयागराज की निवासिनी है और चिकित्सक हैं।

’>>हरेश प्रताप सिंह, रत्नेश डिग्री कालेज बांसी सिद्धार्थनगर के पूर्व प्राचार्य रहे हैं। ये मूलरूप से देवरिया के रहने वाले हैं।

हाईकोर्ट ने तय की थी अर्हता

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे डीवाइ चंद्रचूड़ ने सितंबर 2015 में आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष अनिल यादव को अयोग्य बता तय किया कि सरकार उन्हीं को तैनात करे जिन पर विश्वास हो, ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद हो, शिक्षण संस्था में 10 साल प्राचार्य या अहम पद सरकारी सेवा में कार्यकाल बेदाग रहा हो।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग लंबित भर्तियों को अब तेज रफ्तार से पूरा कर सकेगा। शासन ने सदस्य के दो रिक्त पदों पर सोमवार को नियुक्ति कर दी है। पहली बार आयोग में अध्यक्ष सहित सदस्यों की कुल संख्या आठ हुई है। सदस्य का एक पद अभी खाली है। उस पर भी जल्द नियुक्ति की उम्मीद है। इसके पहले अनिल यादव के कार्यकाल में अध्यक्ष व सदस्य मिलाकर सात ही थे।

यूपीपीएससी में अध्यक्ष व आठ सदस्यों की नियुक्ति हो सकती है। इनमें अध्यक्ष पद पर पूर्व वरिष्ठ आइएएस डॉ. प्रभात कुमार तैनात हैं, अब तक नियुक्त सदस्यों में वह ही अकेले पूर्व आइएएस हैं। आयोग के संविधान के अनुसार कोरम जरूरी नहीं है इसलिए अध्यक्ष व सदस्य होने पर भी कामकाज चलता रहता है।

’आरएन त्रिपाठी सदस्य उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज रहे हैं। जौनपुर निवासी हैं। बीएचयू से पढ़े व समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष थे।

’प्रेम कुमार, जिला जज से सेवानिवृत्त हैं। गौतमबुद्ध के निवासी हैं।

’कल्पराज सिंह, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में राज्य विधि अधिकारी रह चुके हैं। प्रयागराज के होलागढ़ के मूल निवासी हैं। इविवि से पढ़ाई की।

’किशन वीर सिंह शाक्य, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सदस्य रहे हैं। कासगंज के मूल निवासी हैं।

’रामजी मौर्य, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय नैनीताल में विभागाध्यक्ष थे। मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं। पूरी पढ़ाई पंतनगर से ही किया है।

उप्र लोकसेवा आयोग की सदस्य बनीं डॉ. सविता अग्रवाल’ सीएसए के कुल सचिव हैं हरेश प्रताप सिंह

देवरिया : हरेश प्रताप सिंह लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत के रहने वाले हैं। वह चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के कुल सचिव के पद पर कार्यरत हैं। पिता रामजी सिंह शिक्षक रहे। भाई महेश प्रताप सिंह पीजी कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। दूसरे भाई रमेश प्रताप सिंह कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल, हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई मठ लार इंटर कॉलेज व बीएससी तथा एमएससी की पढ़ाई देवरिया स्थित बीआरडीपीजी कॉलेज में हुई । 1989 में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में चयन हुआ। उसके बाद वह पीजी कॉलेज हाथरस में प्रवक्ता के पद पर तैनात हुए। 2001 में कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर तैनाती के बाद उन्हें कुलसचिव के पद की जिम्मेदारी मिली।

0 comments:

Post a Comment