Searching...
Wednesday, September 30, 2020

निकायों में अकेन्द्रीयत सेवा के 7529 भरे जाएंगे खाली पद, देखें रिक्त पदों का विवरण

निकायों में अकेन्द्रीयत सेवा के 7529 भरे जाएंगे खाली पद, देखें रिक्त पदों का विवरण।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार निकायों में अकेंद्रीयत सेवा के 7529 रिक्त पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी। नगर विकास विभाग में इन खाली पदों का प्रारंभिक ब्योरा तैयार किया जा चुका है। निकायवार और जानकारी एकत्र की जा रही हैं । इसके बाद निकायों को भर्ती के संबंध में निर्देश दिया जाएगा।


स्थानीय स्तर पर होगी भर्ती :  निकायों में केंद्रीयत और अकेंद्रीयत सेवा के कर्मियों की भर्तियां की जाती हैं।

केंद्रीय सेवा की भर्ती लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को है। अकेंद्रीयत सेवा के कर्मियों की भर्ती निकाय स्तर पर होती है।

नगर विकास विभाग अकेंद्रीयत सेवा के कर्मियों की भर्ती के लिए नई नियमावली बना रहा है। इस नियमावली के बनने के बाद अकेंद्रीयत सेवा के खाली पदों पर भर्तियां शुरू की जाएंगी। नगर विकास विभाग चाहता है कि अकेंद्रीयत सेवा के पदों पर भर्तियां पारदर्शी तरीके से हो और इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना न रहे। 


7529 पद हैं खाली :  निकायों में अकेंद्रीयत सेवा के 7529 पद मौजूदा समय खाली हैं। नए सिरे से इनका ब्योरा एकत्र कराया जा रहा है। इसके आधार पर इनकी संख्या और बढ़ने की संभावना बताई जा रही है।

नगर विकास विभाग के अधिकारी के मुताबिक निकायवार रिक्त पदों का ब्यौरा आने के बाद इन पदों पर भर्ती के संबंध में अनुमति दी जाएगी। भर्ती के पहले सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा कि पात्रों को नौकरी मिले।


निकायवार निकलेगा विज्ञापन : निकायों में अकेंद्रीयत सेवा के पदों पर भर्ती के लिए स्थानीय स्तर पर विज्ञापन निकाल कर आवेदन मांगा जाएगा। विज्ञापन निकालने से पहले निकायों को शासन से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद चयन कमेटी बनाते हुए रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

0 comments:

Post a Comment