Searching...
Thursday, September 24, 2020

सचिवालय में रिक्त कंप्यूटर सहायकों के 300 पदों पर भर्ती की मांग

सचिवालय में रिक्त कंप्यूटर सहायकों के 300 पदों पर भर्ती की मांग।

राज्य मुख्यालय : सचिवालय संघ कार्यकारिणी के सदस्य अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने सचिवालय में रिक्त पड़े कंप्यूटर सहयाक के 300 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजे जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इन पदों में पहले आयोग को भेजे गए अधियाचन वाले 144 पद भी शामिल हैं। अधियाचन के बाद भी इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन अभी तक नहीं निकाला गया है।


अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि 1999 में कल्याण सिंह सरकार के समय में 427 टंककों (वर्तमान कंप्यूटर सहायक) को नियुक्ति मिली थी, तब से आज तक कंप्यूटर सहायकों की सीधी भर्ती नहीं हुई है। मृतक आश्रितों तथा चतुर्थ श्रेणी से पदोन्नति पाए कार्मिक के जरिए कंप्यूटर सहायक के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। 1999 में जो कंप्यूटर सहायक भर्ती हुए थे वे आज समीक्षा अधिकारी बन चुके हैं।

0 comments:

Post a Comment