Searching...
Sunday, September 27, 2020

UPPSC : चार बड़ी परीक्षाओं के परिणाम जल्द

UPPSC : चार बड़ी परीक्षाओं के परिणाम जल्द।

प्रयागराज :  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की चार बड़ी परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है। इनमें एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी में सामाजिक विज्ञान और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आर्मी)-2017 के अंतिम चयन परिणाम शामिल हैं। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 और समीक्षा (आरओ)/सहायक समीक्षा, अधिकारी (एआरओ)-2016 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने हैं। दो माह के भीतर ये चारों रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।


यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी के 1433 और सामाजिक विज्ञान के 1854 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी करने का निर्णय ले चुका है। हाईकोर्ट ने भी चार सप्ताह के भीतर रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी। इसके तहत 15 विषयों में शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है। 13 विषयों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है और अब हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय में 3287 पदों का परिणाम घोषित होना है।


इसके साथ ही बीएफ/ आरएफओ-2017 का अंतिम चयन परिणाम भी जल्द घोषित होने वाला है। एसीएफ/आरआएफओ के 137 पदों पर चयन होना है। इनमें सामान्य चयन के 65 और विशेष चयन के 72 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 10 से 24 सितंबर 2018 में आयोजित की गई थी, जिसमें 1819 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 333 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू एक से चार सितंबर तक आयोजित किया गया था। वहीं, अभ्यर्थियों को बीईओ-2019 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम का भी बेसब्री से इंतजार है। बीईओ के 309 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए पांच लाख 28 हजार 314 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से दो लाख 33 हजार 393 यानी 44.18 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके अलावा 20 सितंबर को हुई आरओ/एआरओ 2016 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दो माह के भीतर घोषित किए जाने की तैयारी है।

0 comments:

Post a Comment