Searching...
Thursday, September 3, 2026

RRB : रेलवे में 5165 एनटीपीसी पदों पर होगी भर्ती, स्नातक और 12 वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का शानदार मौका

RRB : रेलवे में 5165 एनटीपीसी पदों पर होगी भर्ती, स्नातक और 12 वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का शानदार मौका

प्रयागराज। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) 2026 के तहत खाली पदों को भरने के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे समेत देश भर के सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को औपचारिक पत्र जारी कर दिया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5,165 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिन्हें स्नातक और 12वीं पास श्रेणियों में बांटा गया है। रेलवे बोर्ड के ब्योरे के मुताबिक स्नातक स्तर के लिए कुल 3,477 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371, जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 और चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर के 56 पद शामिल हैं।

वहीं 12वीं पास युवाओं के लिए 1,688 रिक्त पदों को हरी झंडी मिली है, जिसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600, एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 और ट्रेन क्लर्क के 188 पद शामिल हैं। हालांकि, लोकप्रिय स्टेशन मास्टर के पदों का विवरण इस सूची में अभी शामिल नहीं है, जिस पर बोर्ड का निर्णय बाद में अलग से आएगा।

इसके तहत सात से 15 सितंबर के बीच विभिन्न इकाइयां ओआईआरएमएस पोर्टल पर पदों का विवरण दर्ज करेंगी, 16 से 22 सितंबर तक रिक्तियों का सत्यापन होगा और 26 सितंबर के बाद नोडल आरआरबी को अंतिम विवरण सौंपकर आधिकारिक विज्ञापन प्रकाशित कर दिया जाएगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन जारी होते ही आरआरबी प्रयागराज समेत सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment