PET - 2026 के लिए आवेदन कल तक, अक्टूबर में प्रस्तावित परीक्षा
पीईटी -2025 के अंकों से सितंबर से दिसंबर तक कई मुख्य परीक्षाओं में मिलेगा मौका, नई भर्तियों के विज्ञापन भी जल्द
6 सितंबर 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए आवेदन का सोमवार को आखिरी मौका है। अभ्यर्थी सात सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीईटी-2026 की परीक्षा अक्टूबर में प्रस्तावित है। आयोग की इस परीक्षा के आधार पर आने वाली समूह 'ग' की विभिन्न भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
खास बात यह है कि पिछले वर्ष से पीईटी के अंक तीन वर्ष तक मान्य किए गए हैं। इस वर्ष पीईटी-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आने वाले समय में कई भर्ती परीक्षाओं में इसका लाभ मिल सकेगा। वहीं, फिलहाल पीईटी-2025 के अंकों के आधार पर भी अभ्यर्थियों को विभिन्न मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिल रहा है। सितंबर में पीईटी-2025 के आधार पर आबकारी सिपाही और फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक की मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है। इसके बाद वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को प्रस्तावित है। नवंबर में प्लाटून कमांडर, हवलदार प्रशिक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर की मुख्य परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
PET के ऑनलाइन आवेदन अब 7 सितंबर तक
2 सितंबर 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात सितंबर कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि एक सितंबर निर्धारित थी। अब अभ्यर्थी सात सितंबर तक पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, पीईटी-2026 का विज्ञापन एक अगस्त को जारी किया गया था और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तीन अगस्त से शुरू हुई थी। आयोग ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि सात सितंबर तक बढ़ाई है। हालांकि, शुल्क समायोजन व आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि आठ सितंबर ही रहेगी। आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, चयन का आधार, निर्धारित शर्तें और अन्य दिशानिर्देश पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार ही रहेंगे।
3 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 1 सितंबर तक मिलेगा मौका
2 अगस्त 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ‘ग’ के नए पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) आयोजित कराने जा रहा है। इसके लिए तीन अगस्त से एक सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अनुमति के बाद शनिवार को इसकी सूचना जारी की गई। पीईटी-2026 तीन साल के लिए मान्य होगा।
आयोग ने भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद ही पीईटी-के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि ओटीएस उनका त्रुटि रहित है। अभ्यर्थी ओटीआर में संशोधन करना चाहते हैं, तो उन्हें पीईटी-2026 के आवेदन से पहले गलितयों को सही करना होगा। पीईटी-2026 पंजीकरण संख्या प्राप्त होने के बाद ओटीआर व पीईटी आवेदन में संशोधन नहीं हो सकेगा।
📢 PET 2026 विज्ञापन जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) ने PET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।
🔴 विज्ञापन जारी : 01 अगस्त 2026
🔴 ऑनलाइन आवेदन शुरू : 03 अगस्त 2026
🔴 आवेदन की अंतिम तिथि : 01 सितंबर 2026
🔴 शुल्क समायोजन/संशोधन की अंतिम तिथि : 08 सितंबर 2026
🔴आवेदन करने से पहले OTR (One Time Registration) पूरा होना अनिवार्य है।













0 comments:
Post a Comment