नई दिल्ली। इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में सरकार की ओर से गठित कार्यबल ने लीक प्रूफ परीक्षा के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। सार्वजनिक परीक्षाओं में जवाबदेही और संस्थागत व्यवस्थाओं समेत विभिन्न सुधारों को लेकर 13 सितंबर तक ऑनलाइन पोर्टल, व्हाट्सएप, फोन कॉल और ईमेल के जरिये हिंदी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषाओं में सुझाव भेजे जा सकते हैं।
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, कार्यबल ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शैक्षणिक संस्थानों, परीक्षा आयोजित करने वाले एवं परीक्षा कराने के लिए अनुरोध करने वाले निकायों तथा नागरिक समाज संगठनों समेत विभिन्न पक्षों से सुझाव मांगे हैं। ये सुझाव सरकारी परीक्षाओं के संचालन, सुरक्षा, परीक्षा की रूपरेखा, मूल्यांकन पद्धति, कदाचार की पहचान व निवारण से संबंधित हो सकते हैं।
सुरक्षित कंप्यूटर आधारित परीक्षा समेत प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल, परीक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे के निर्माण और विस्तार, सामाजिक, आर्थिक, क्षेत्रीय व भाषाई समूहों के लिए बेहतर पहुंच का सुझाव भी दिया जा सकता है।
13 सितंबर तक यहां दीजिए राय
व्हाट्एप नंबर : 7827042830
टोल फ्री नंबर : 1800-180-4747
ExamReformsTaskforce@dopt.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment