India Post GDS Notification July 2026 : भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के 24 से 25 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। जुलाई सत्र की इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया www.indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 19 सितंबर तक चलेगी। एप्लीकेशन फॉर्म 02 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 206 तक भर सकेंगे। फॉर्म में करेक्शन 23 सितंबर 2026 से 24 सितंबर के बीच हो सकेगा।
इस भर्ती में 10वीं पास युवा एप्लाई कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 है।
आयु सीमा
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
- अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
10वीं कक्षा मैथ्स और अंग्रेजी के साथ पास होना जरूरी। जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान हो।
अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान हो। साइकिल चलाना भी आता हो।
वेतनमान (पद के अनुसार)
- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।
- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।
चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों के ऑनलाइन जमा आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा। चयन के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को पहले अपने संबंधित डिविजनल हेड से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।
- उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी। अंतिम चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
जनरल व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस - 100 रुपये। एससी, एसटी व सभी वर्गों की महिलाओं के लिए कोई फीस नहीं है।
रजिस्ट्रेशन निर्देश
- ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के दौरान, उम्मीदवारों को एक यूनिक मोबाइल नंबर और ईमेल ID देना होगा, दोनों को OTP के जरिए वेरिफाई किया जाएगा। दोनों के लिए सफल OTP वेरिफिकेशन के बिना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं होगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी गाइडलाइन
मोबाइल नंबर: मान्य 10 अंकों का नंबर
ईमेल ID: मान्य ईमेल पता
उम्मीदवारों को भविष्य के सभी कम्युनिकेशन के लिए मान्य और एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल ID देना होगा।
मुख्य बातें:
इस प्रक्रिया के दौरान मोबाइल नंबर या ईमेल ID में कोई बदलाव करने की अनुमति नहीं है।
डुप्लीकेशन रोका गया है: प्रति उम्मीदवार केवल एक रजिस्ट्रेशन की अनुमति है।
- आवेदक का नाम सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) के अनुसार ही दर्ज किया जाना चाहिए।
- पिता/माता का नाम SSC के अनुसार ही दर्ज किया जाना चाहिए।
- जन्म तिथि SSC के अनुसार ही दर्ज की जानी चाहिए।
- सिस्टम द्वारा एक रजिस्ट्रेशन नंबर जेनरेट किया जाएगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल ID पर भेजा जाएगा।
0 comments:
Post a Comment