एडेड डिग्री कालेज का असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों के लिए सवा लाख दावेदार, 19 और 20 नवंबर को होगी परीक्षा, एक पद के लिए लगभग 65 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला
9 अक्टूबर 2026
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त सह-शिक्षा और महिला महाविद्यालयों में सहायक आचार्य बनने की होड़ तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 1936 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए करीब सवा लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
औसतन एक पद के लिए लगभग 65 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। आवेदन प्रक्रिया सात अक्तूबर को पूरी हो गई। अभ्यर्थियों को आवेदन में हुई त्रुटियों में संशोधन के लिए 11 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। चयन आयोग ने सहायक आचार्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को प्रस्तावित की है।
आयोग स्तर पर परीक्षा की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं। उप सचिव एवं पीआरओ संजय कुमार सिंह के अनुसार, लगभग सवा लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।
पिछली भर्ती से बढ़ी प्रतिस्पर्धा
वर्ष 2022 में विज्ञापन संख्या-51 के तहत सहायक आचार्य के 1017 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। तब करीब एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 910 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, जबकि बीएड के 107 पदों की भर्ती अभी अटकी हुई है। इस बार पदों की संख्या पिछली भर्ती से लगभग दोगुनी होने के बावजूद आवेदकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। यह उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक आचार्य बनने के लिए अभ्यर्थियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार देर शाम जारी किया विज्ञापन
9 सितम्बर 2026
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए मंगलवार देर शाम विज्ञापन जारी हो गया। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से जारी विज्ञापन (संख्या 04/2026) 1,936 रिक्त पद हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है। विज्ञापित पदों के सापेक्ष निर्धारित अर्हता और पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करेंगे। अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश पुस्तिका आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध है।
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया आठ सितंबर से प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में 11 अक्तूबर तक संशोधन कर सकेंगे। सहायक आचार्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 को और 20 नवंबर को है।
आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता, विषयवार पदों, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन पूर्ण करें।
0 comments:
Post a Comment