Searching...
Saturday, November 28, 2026

50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती के लिए कोर्ट पहुंचे बेरोजगार, बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में मांगी नियुक्ति, पदोन्नति की प्रक्रिया रोकने का अनुरोध

50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती के लिए कोर्ट पहुंचे बेरोजगार, बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में मांगी नियुक्ति, पदोन्नति की प्रक्रिया रोकने का अनुरोध

सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक स्कूलों में बीएड वालों को माना अमान्य

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती की मांग को लेकर बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका की है। याचिकाकर्ता अवधेश कुमार पटेल व तीन अन्य की तरफ से उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली, 1981 के नियमों की संवैधानिकता को चुनौती दिए जाने वाली याचिका पर 25 नवंबर को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से नौ दिसम्बर तक प्रति-शपथपत्र तलब किया है। स्पष्ट किया है कि जवाब न आने पर भी नौ दिसम्बर को याचिका पर सुनवाई व निर्णय किया जाएगा।


याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि सर्वोच्च न्यायालय ने देवेश शर्मा बनाम भारत संघ एवं अन्य 11 अगस्त 2023 के आदेश में राजस्थान उच्च न्यायालय के उस निर्णय को बरकरार रखा है जिसमें बीएड डिग्रीधारक अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने से अयोग्य ठहराया गया था।

वहीं, बीएड डिग्रीधारी सीनियर बेसिक विद्यालयों (उच्च प्राथमिक विद्यालयों जहां कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं चलती हैं) के लिए शैक्षिक योग्यता धारित करने पर भी सीधी भर्ती न होने से वंचित हैं। नियमावली की संवैधानिक वैधता को संविधान का उल्लंघन करने वाला बताते हुए चुनौती दी गई है।

याचिकाकर्ता का कहना है कि बीएड और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के अवसर/अधिकार से वंचित किया जाना एवं शत-प्रतिशत पदोन्नति का प्रावधान किया जाना विधिक रूप से गैर संवैधानिक है। इससे अवसरों की समानता का उल्लंघन हो रहा है।


पदोन्नति की प्रक्रिया रोकने का अनुरोध

प्रयागराज। याचिकाकर्ताओं ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरने की प्रक्रिया को रोकने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने न्यायालय से अंतरिम हस्तक्षेप की मांग की है ताकि याचिका के अंतिम निर्णय से पहले भर्ती प्रक्रिया के कारण याचिकाकर्ताओं के हित प्रभावित न हों। 16 अक्तूबर 2026 को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।

0 comments:

Post a Comment