Searching...
Saturday, June 13, 2020

टीजीटी- 2016 : विज्ञान- अंग्रेजी के साक्षात्कार 15 दिन टले

टीजीटी- 2016 : विज्ञान- अंग्रेजी के साक्षात्कार 15 दिन टले।




टीजीटी- 2016 : विज्ञान- अंग्रेजी के साक्षात्कार 15 दिन टले।

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2016 विज्ञान और अंग्रेजी विषय के साक्षात्कार और 15 दिन के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने कोरोना संक्रमण बढ़ने पर 20 मार्च को 23 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रस्तावित साक्षात्कार स्थगित कर दिए थे। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद की स्थिति का आंकलन, यातायात के साधनों के संचालन एवं अन्य पहलुओं पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की 12 जून को हुई बैठक में विचार किया गया और पाया गया कि अभी स्थगित साक्षात्कार को फिर से शुरू करने की स्थिति नहीं बन पा रही है। चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 15 दिन बाद फिर से स्थिति की समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा टीजीटी हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और कला विषयों का पूरा साक्षात्कार बचा है। इसी प्रकार प्रवक्ता पीजीटी 2016 के भी कई विषयों का साक्षात्कार नहीं हो सका है। इंटरव्यू के लिए विषय विशेषज्ञों के आने-जाने और ठहरने की समस्या के मद्देनजर साक्षात्कार कराना संभव नहीं हो पा रहा है।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने लिया निर्णय

इससे पूर्व 23 मार्च से होना था इंटरव्यू, पर टाल दिया गया था


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment