ओटीआर प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे अभ्यर्थी
प्रयागराज। शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ। मंगलवार देर शाम उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती के महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी किए गए।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन करना होगा।
पीजीटी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितम्बर से
आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के 2,607 रिक्त पदों के लिए भी (विज्ञापन संख्या-06/2026) जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी।
पीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तथा ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर निर्धारित की गई है। प्रवक्ता संवर्ग के पदों के लिए परीक्षा 15 एवं 16 दिसंबर को होगी।
डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की कि आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश पुस्तिका को देख लें। आयोग द्वारा विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई परामर्श नहीं दिया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment