41424 होमगार्ड चयनित, जिलेवार सूची जारी
लखनऊ। होमगार्ड के 41424 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची शनिवार को जारी कर दी गई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रदेश के 75 जिलों में चयनितों की जिलेवार मेरिट सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के तहत बोर्ड ने 18 नवंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की गई। अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ जमा किए गए अर्हता के प्रमाणपत्रों
के आधार पर अतिरिक्त अंक भी दिए गए। इसके बाद सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार जिलेवार मेरिट तैयार कर चयन किया गया। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना परिणाम और जिलेवार चयन सूची देख सकते हैं। विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। ब्यूरो
0 comments:
Post a Comment