Searching...
Thursday, September 24, 2026

SSC CGL के 10731 पदों पर भर्ती, आयकर निरीक्षक के 595, कर सहायक के 2241 और केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक के 2366 पद शामिल

SSC CGL के 10731 पदों पर भर्ती, आयकर निरीक्षक के 595, कर सहायक के 2241 और केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक के 2366 पद शामिल


प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2026 के लिए 10731 पदों का विस्तृत ब्योरा जारी किया है। इसमें 4412 अनारक्षित, 1715 एससी, 804 एसटी, 2772 ओबीसी और 1028 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पद हैं। इसके अलावा पूर्व सैनिकों और विभिन्न दिव्यांग श्रेणियों के लिए क्षैतिज आरक्षण भी है।

रिक्तियों में सबसे अधिक 2366 पद केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) में केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक के हैं। इसमें 908 अनारक्षित, 431 एससी, 172 एसटी, 634 ओबीसी और 221 ईडब्ल्यूएस पद शामिल हैं। सीबीआईसी में कर सहायक के 841 पद हैं।


वहीं, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) में कर सहायक के 1400 पद हैं। इस तरह दोनों विभागों में कर सहायक के कुल 2241 पद हैं। उच्च वेतन स्तर के पदों में नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) कार्यालय के सहायक लेखा अधिकारी के राज्य संवर्ग में 504, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के राज्य संवर्ग में 504 और केंद्रीय संवर्ग में 513 पद हैं।

आयकर विभाग में आयकर निरीक्षक के 595 पद हैं। इसमें 238 अनारक्षित, 102 एससी, 48 एसटी, 158 ओबीसी और 49 ईडब्ल्यूएस पद शामिल हैं। केंद्रीय सचिवालय सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारी के 668 पद हैं। इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में 93, खुफिया ब्यूरो में 78, सशस्त्र सेना मुख्यालय में 59, रेलवे बोर्ड में 36 और विदेश मंत्रालय में 31 पद हैं।


लेखाकार-लेखा परीक्षक के 2060 पद

स्तर-पांच के पदों में सीएजी कार्यालय में लेखाकार के 396 पद, रक्षा लेखा महानियंत्रक में लेखा परीक्षक के 875, व्यय विभाग में लेखाकार के 203, दूरसंचार विभाग में लेखाकार व कनिष्ठ लेखाकार के 30, खुफिया ब्यूरो में कनिष्ठ लेखाकार के 11 और डाक लेखा शाखा में लेखाकार व कनिष्ठ लेखाकार के 32 पद हैं। स्तर-छह में सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के 158 पद हैं। सीबीआईसी में कार्यकारी सहायक के 340, भारतीय मौसम विभाग में नौ और प्रवर्तन निदेशालय में छह पद हैं।

अलग-अलग विभागों में रिक्तियां

प्रवर्तन निदेशालय में सहायक प्रवर्तन अधिकारी के 23, सीबीआईसी में परीक्षक के 42 और निवारक अधिकारी के 98 पद हैं। डाक विभाग में निरीक्षक के 19 पद हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में सहायक अनुभाग अधिकारी के 19 और इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में तीन पद हैं। स्तर-चार में रक्षा संपदा महानिदेशालय में उच्च श्रेणी लिपिक व वरिष्ठ सचिवालय सहायक के 61, सीमा सड़क संगठन में उच्च श्रेणी लिपिक के 36 और एमएसएमई विकास आयुक्त कार्यालय में उच्च श्रेणी लिपिक के 44 पद हैं।


0 comments:

Post a Comment