रेलवे में 3,477 पदों पर भर्ती, आठ अक्टूबर से आवेदन
प्रयागराज : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नान-टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज (एनटीपी) स्नातक भर्ती-2026 के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के जरिये देश भर के विभिन्न रेलवे जोन में स्नातक स्तर के कुल 3,477 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
लेवल-छह में स्टेशन मास्टर और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर जैसे प्रमुख पदों पर चयन होगा। लेवल-पांच के अंतर्गत गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के पद भरे जाएंगे।
इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ अक्टूबर से छह नवंबर की रात 11:59 बजे तक होगी। सभी आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल (rrbapply.gov.in) के माध्यम से आनलाइन स्वीकार किए जाएंगे
0 comments:
Post a Comment