Searching...
Monday, June 22, 2020

SSC : सीजीएल के चयनितों को नियुक्ति नहीं, आठ माह पहले आ चुका है परिणाम

SSC : सीजीएल के चयनितों को नियुक्ति नहीं, आठ माह पहले आ चुका है परिणाम।


प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2017 के परिणाम जारी होने के आठ महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी चयनितों को नियुक्ति नहीं मिली है। आयोग की ओर से 15 नवंबर 2019 को लंबे इंतजार के बाद जारी किया गया था। परिणाम जारी होने के लगभग आठ महीने बाद भी चयनित नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं।






 सीजीएल 2017 में आयकर विभाग के लिए 261 निरीक्षकों और 1721 कर सहायकों का चयन किया गया था। रिजल्ट के आठ महीने बीत गए हैं, चयनित अभ्यर्थियों को अभी तक जोन आवंटित किए जाने का इंतजार है। नियुक्ति के पाने के लिए परेशान अभ्यर्थियों ने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इन अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर नियुक्ति को लेकर अभियान चलाया है। इन अभ्यर्थियों की ओर से 30 हजार से अधिक ट्वीट किए गए।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment