Searching...
Sunday, June 14, 2020

नेशनल कॅरियर सर्विस से जुड़ेंगे सेवायोजन कार्यालय, घर बैठे नौकरी के लिए पूरे देश मे कर सकेंगे आवेदन

नेशनल कॅरियर सर्विस से जुड़ेंगे सेवायोजन कार्यालय, घर बैठे पूरे देश मे कर सकेंगे आवेदन।



यदि आप बेरोजगार हैं और आपका पंजीयन सेवायोजन कार्यालय में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपका पूरा रिकॉर्ड केंद्र सरकार के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर ट्रांसफर होने वाला है। इससे न केवल आपको पूरे देश में सरकारी व गैर सरकारी संस्थान में रिक्तियों की जानकारी मिलेगी, बल्कि घर बैठे आप नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। प्रदेश के सभी 92 क्षेत्रीय व जिला सेवायोजन कार्यालय जुड़ जाएंगे।






ऑनलाइन काउंसलिंग भी होगी :

पंजीकृत युवा पोर्टल पर ऑनलाइन काउंसलिंग में हिस्सा लेकर करियर से संबंधित सवालों के जवाब भी पा सकेंगे। नेशनल करियर सर्विस के प्रदेश के नोडल अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 100 से अधिक मॉडल कैरियर सेंटरों के माध्यम से युवाओं की ऑनलाइन काउंसलिंग करके करियर के चुनाव में मदद की जा ही है। सेवायोजन कार्यालयों को जोड़ने का कार्य पूरा हो चुका है। डाटा फीडिंग होने के साथ ही इसका लाभ युवाओं को मिलने लगेगा। युवाओं की मदद के लिए टोल फ्री नंबर 18004251515 जारी किया गया है। ऑफिस के समय इस पर बात की जा सकती है।


लॉकडाउन में 1.04 लाख रिक्तियां :  केंद्रीय श्रम एवं सेवायोजन विभाग के इस नेशनल करियर सर्विस के पोर्टल पर 1.04 लाख रिक्तियां हैं। नौकरी देने वाली 55 हजार कंपनियां पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। प्रदेश के 33 लाख पंजीकृत बेरोजगारों को इसका फायदा मिलेगा। पोर्टल पर देशभर के

1.02 करोड़ युवा बेरोजगार पंजीकृत हैं। पंजीयन के मुकाबले रिक्तियों की संख्या सीमित होने के बावजूद युवाओं का साक्षात्कार ऑनलाइन करने की कवायद चल रही है। प्रशासनिक सेवाओं के लिए वेबिनार आज : सेवायोजन निदेशालय के मॉडल करियर सेंटर की ओर से प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर हैं युवाओं के लिए सोमवार को वेबिनार का आयोजन होगा। प्रशासनिक सेवाओं की विशेषता श्वेता सिंह युवाओं को करियर की जानकारी और प्रशासनिक सेवाओं की टिप्स देंगी। मध्याह्न 12 बजे से आयोजन होगा। साढ़े तीन सौ से अधिक युवा पंजीयन करा चुके हैं।


55 हजार कंपनियां देंगी 1.04 लाख बेरोजगारों को नौकरी।

केंद्र सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्रालय के अधीन बनाए गए इस पोर्टल का लाभ सूखे के युवाओं को भी मिल सकेगा। पोर्टल पर पंजीकृत 55 हजार कंपनियां नौकरी देंगी। युवाओं को घर बैठे पोर्टल www.ncs.gov.in पर जानकारी मिल जाएगी। हाँ. वर्तिका सिंह, प्रभारी नेशनल करियर सर्विस यांग प्रोफेनल



 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment