Searching...
Friday, June 12, 2020

एलटी ग्रेड : नियुक्ति और रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों का "मिशन न्याय"

एलटी ग्रेड : नियुक्ति और रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों का "मिशन न्याय"।

प्रयागराज : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 का मामला सुलझा के बजाय उलझता जा रहा है। चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति की आस में बैठे हैं। वहीं, हिंदी व सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थी रिजल्ट के लिए भटक रहे हैं। दोनों की समस्या सुनने को कोई तैयार नहीं है। अब नियुक्ति रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों ने एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया में 'मिशन न्याय' के रूप में मुहिम शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी वाट्सएप ग्रुप फेसबुक व ट्विटर के जरिए संदेशों का आदान प्रदान कर रहे हैं। अभ्यर्थी सोशल मीडिया में रोजगार के अभाव में खराब आर्थिक स्थिति व पारिवारिक दिक्कतों को साझा कर रहे हैं। इसके जरिए वह मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्रालय देख रहे उपमुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की मुहिम चला रहे हैं।






यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड 2018 के तहत 15 विषयों में 10768 पदों की भर्ती निकाली थी। आयोग ने 29 जुलाई 2018 को 15 विषयों की लिखित परीक्षा कराई थी। इसमें संस्कृत, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, वाणिज्य, विज्ञान, संगीत, कृषि, कला, गृह विज्ञान, उर्दू, शारीरिक शिक्षा विषयों के 7481 पदों का रिजल्ट घोषित कर दिया, जिसमें 4244 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, पेपर लीक प्रकरण में फंसने के कारण सामाजिक विज्ञान में 1854 व हिंदी में 1433 पदों का रिजल्ट रुका है।



 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment