Searching...
Sunday, June 7, 2020

एलटी, टीजीटी के रिजल्ट से होगा बहुतों का भला, जुलाई के शुरू में रिजल्ट घोषित होने पर होगा लाभ

एलटी, टीजीटी के रिजल्ट से होगा बहुतों का भला, जुलाई के शुरू में रिजल्ट घोषित होने पर होगा लाभ।


सूरत-ए-हाल : दो शिक्षक भर्तियों में एक चौथाई से अधिक पदों पर चयन लटका, उच्च से लेकर बेसिक शिक्षा तक की भर्ती में होता है कोई न कोई विवाद।


प्रयागराज : शिक्षकों की भर्ती चाहे उच्च शिक्षा में हो या माध्यमिक या बेसिक शिक्षा में, कोई न कोई विवाद जरूर होता है। बेसिक शिक्षा परिषद की 69 हजार शिक्षक भर्ती का हालिया विवाद सबके सामने हैं। पूर्व में उच्च और माध्यमिक शिक्षा की दो शिक्षक भर्तियां भी विवाद की वजह से लटकी हैं। स्थिति यह है कि इन दोनों भर्तियों में शामिल एक चौथाई से अधिक पदों का अब तक परिणाम घोषित नहीं हो सका है। यहां बात हो रही है लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2016 की। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग पहले बात उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की। क्योंकि इसकी प्रक्रिया शुरू हुए चार साल हो गए। प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 विषयों के रिक्त 1150 पदों के लिए जून 2016 में विज्ञापन जारी कर आवेदन लिए गए थे। तमाम उतार चढ़ाव से गुजरते हुए इसकी लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2018 से 12 जनवरी 2019 तक तीन चरणों में हुई। वर्तमान स्थिति यह है कि इस भारत में समाजशास्त्र और शिक्षा शास्त्र का अंतिम परिणाम घोषित नहीं हो सका है। इन दोनों विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पद हैं, यानी की इस भर्ती में शामिल कुल 1150 पदों का तकरीबन 32 प्रतिशत पद नहीं

विषयों में हैं। एक विषय की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट तो दूसरे की हाईकोर्ट में चल रही है।


उच्च से लेकर बेसिक शिक्षा तक की हर शिक्षक भर्ती में होता है कोई न कोई विवाद

एलटी ग्रेड के 31 तो असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के 32 प्रतिशत पदों का अटका परिणाम

सूरत-ए-हाल :  दो शिक्षक भर्तियों में एक चौथाई से अधिक पदों पर चयन लटका।

लोक सेवा आयोग

अब चर्चा लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की। राजकीय इंटर कॉलेजों में 15 विषयों के एलटी ग्रेड शिक्षकों के रिक्त 10768 पदों की भर्ती प्रक्रिया 15 मार्च 2018 को शुरू हुई थी। 29 जुलाई 2018 को सभी विषयों के लिए एक साथ परीक्षा हुई। इस भर्ती में शामिल 13 विषयों का परिणाम तो घोषित किया जा चुका है पर अभी दो विषयों हिन्दी और सामाजिक विज्ञान का परिणाम घोषित नहीं हो सका है। खास बात यह है कि इन दोनों विषयों में 3287 पद हैं, जो भर्ती में शामिल कुल 10768 पदों का लगभग 31 प्रतिशत है। परिणाम पेपर लीक होने के आरोपों के कारण लटका हुआ है।





एलटी, टीजीटी के रिजल्ट से होगा बहुतों का भला, जुलाई के शुरू में रिजल्ट घोषित होने पर होगा लाभ।

प्रयागराज : 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती पर रोक से अभ्यर्थियों में निराशा है। भर्ती के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। लेकिन इस रोक का एक सकारात्मक पक्ष भी है। यदि रोक के दौरान राजकीय विद्यालयों की एलटी ग्रेड भर्ती के हिंदी व सामाजिक विज्ञान और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के टीजीटी 2016 के तकरीबन आधा दर्जन विषयों के परिणाम घोषित हो जाते हैं तो 69 हजार भर्ती की कम मेरिट वाले लगभग एक हजार अतिरिक्त अभ्यर्थियों का चयन हो सकता है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय विद्यालयों में 15 विषयों के एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए 29 जुलाई 2018 को परीक्षा कराई थी। इसमें 13 विषयों का परिणाम तो घोषित हो चुका है लेकिन पेपर लीक के आरोपों के कारण हिन्दी के 1433 और सामाजिक विज्ञान के 1854 पदों का परिणाम घोषित होना बाकी है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के आधा दर्जन विषयों का परिणाम भी घोषित नहीं हो सका है। चयन बोर्ड ने कोरोना के कारण विज्ञान और अंग्रेजी विषय के साक्षात्कार बीच में ही 21 मार्च को रोक दिए हैं। जबकि हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और कला का पूरा साक्षात्कार होना बाकी है। माना जारहा है कि इन दोनों भर्तियों में कम से कम एक हजार ऐसे अभ्यर्थियों की नियुक्ति तय है जो 69 हजार भर्ती में भी सफल हैं। यदि 69 हजार पर लगी रोक से पहले इन दोनों भर्तियों का परिणाम घोषित होता है तो ये अभ्यर्थी एलटी और टीजीटी ज्वाइन कर लेंगे।


सकारात्मक पक्ष

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी भर्ती होने से हो सकता है फायदा

कम मेरिट वाले लगभग एक हजार अतिरिक्त अभ्यर्थियों का हो सकता है चयन


एलटी और टीजीटी का रिजल्ट जल्द आ जाए तो निश्चित रूप से बड़ी संख्या में 69 हजार भर्ती के कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों का भला होगा।

-पीयूष शुक्ला, 68,500 में चयनित

सहायक अध्यापक



 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment