Searching...
Thursday, October 8, 2020

UPPSC : राजकीय इंटर कॉलेजों के चार विषयों के प्रवक्ता पद का परिणाम घोषित, देखें चयनितों की सूची

UPPSC : राजकीय इंटर कॉलेजों के चार विषयों के प्रवक्ता पद का परिणाम घोषित, देखें चयनितों की सूची।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग सीधी भर्ती के रिजल्ट तेजी से जारी कर रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद का रिजल्ट घोषित किया गया। रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, समाजशास्त्र व मनोविज्ञान विषय में कुल 37 पदों का रिजल्ट घोषित हुआ है। 


अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 28 से 30 सितंबर के बीच लिया गया था। रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है। (महिला संवर्ग) के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज में प्रवक्ता रसायन विज्ञान के 13 पदों का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें प्रीति दीक्षित, सीमा अग्रवाल, कविता, रितिका श्रीवास्तव, स्नेहा झा, आयुषी तिवारी, श्वेता त्रिखा, प्रतिभा राय, अंजना वर्मा, प्राची दुबे, संध्या सिंह, वागीशा यादव, पूनम सिंह का चयन हुआ है। 


वहीं, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान में नौ पदों का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें सत्यकाम तोमर, बारिश कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार शुक्ल, अनिल कुमार पांडे, वीर बहादुर, जयप्रकाश मौर्य, अरुण कुमार, विवेक कुमार, सर्वजीत वर्मा का चयन किया गया है। 


जबकि प्रवक्ता समाजशास्त्र के सात पदों का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें विजयलक्ष्मी शर्मा, नलिनी, अर्चना मिश्रा, संगीता विश्वकर्मा, अनुराधा, संगीता राय, गीता वर्मा का चयन हुआ है। 


प्रवक्ता मनोविज्ञान में आठ अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनितों में रागिनी आलोक, शिवानी मिश्रा, योगिता राय, स्तुति सिंह, शिखा राय, सुप्रिया द्विवेदी, नीतू चौधरी, कुसुम सिंह यादव शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment