Searching...
Saturday, October 31, 2020

प्रधानाचार्यों के 1453 पदों पर भर्ती तीन महीने बाद शुरू होने के आसार

प्रधानाचार्यों के 1453 पदों पर भर्ती तीन महीने बाद शुरू होने आसार।

रिक्त पदों पर भर्ती

▪️2013 की प्रधानाचार्य भर्ती का साक्षात्कार शुरू नहीं हो सका है।

▪️सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2021 से पहले नियुक्ति करने को कहा था।

प्रयागराज : सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य (संस्था प्रधान) के 1453 रिक्त पदों पर भर्ती तीन महीने बाद शुरू होने के आसार हैं। उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को टीजीटी पीजीटी के 15508 पदों के साथ ही प्रधानाचार्यों की भी भर्ती शुरू करनी थी लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनों से फिलहाल यह भर्ती टाल दी गई है।


सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चयन बोर्ड अब तक 2013 में शुरू प्रधानाचार्य भर्ती का साक्षात्कार शुरू नहीं कर पाया है। प्रधानाचार्यों के 634 पदों पर चयन के लिए साक्षात्कारजनवरी में प्रस्तावित है जिसके बाद जनवरी अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में 1453 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है।प्रधानाचार्य भर्ती शुरू न होने का दूसरा बड़ा कारण है कि संजय सिंह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2021 से पहले चयन प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं।


0 comments:

Post a Comment