Searching...
Thursday, October 8, 2020

UPPSC : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती चयनितों की नियुक्ति का रास्ता साफ

UPPSC : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती चयनितों की नियुक्ति का रास्ता साफ।

प्रयागराज : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 की भर्ती पूरी करने की दिशा में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग तेजी से काम जुटा है। आयोग ने 12 विषयों के उन चयनितों का मामला निस्तारित करा दिया है, जिनका रोल नंबर निदेशालय में गलत बता रहा था। वहीं, कला महिला वर्ग में 14 चयनितों की फाइल भी निदेशालय भेजी जा चुकी है। पुरुष वर्ग की 25 चयनितों की फाइल काउंसिलिंग के लिए शीघ्र निदेशालय भेजी जाएगी। 



साथ ही सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट दस अक्टूबर के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 के तहत 15 विषयों में 10,768 पदों की भर्ती निकाली थी। इसमें 13 विषयों में 7481 पदों के सापेक्ष 4243 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। एलटी मोर्चा के संयोजक विक्की खान का कहना है कि चयनितों की नियमानुसार फाइल न तैयार करना अधिकारियों की गलती है। चयनितों का कोई दोष नहीं है।

0 comments:

Post a Comment