Searching...
Thursday, October 15, 2020

UPPSC : समीक्षा अधिकारी समेत 173 पदों पर होगी भर्ती, देखें योग्यता सह पदों का विवरण।

UPPSC : समीक्षा अधिकारी समेत 173 पदों पर होगी भर्ती, देखें योग्यता सह पदों का विवरण।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी, समीक्षा अधिकारी लेखा , सहायक समीक्षा अधिकारी और अपर निजी सचिव के 173 पदों पर जल्द भर्ती होगी। सचिवालय प्रशासन ने इन पदों पर भर्ती के लिए लोकसेवा आयोग, उत्तर प्रदेश को प्रस्ताव भेज दिया है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस समय सचिवालय से लेकर सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। सचिवालय प्रशासन विभाग ने खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। लोकसेवा आयोग अब इन खाली पदों पर भर्ती के लिए योग्यता के आधार पर विज्ञापन निकालते हुए भर्तियां करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के आधार पर खाली पदों पर भर्तियां छह माह के अंदर की जानी हैं। सचिवालय प्रशासन ने लोकसेवा योग से इन पदों को तय समय में होता है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को सामान्यतः सचिवालय भवन लखनऊ में नियुक्त किया जाता है। 

पदों का विवरण


लोक सेवा आयोग करेगा भर्ती

लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश भर्ती करेगा। इन पदों के लिए वह विज्ञापन निकाल कर आवेदन मांगा। विज्ञापन ऑनलाइन के साथ राष्ट्रीय अखबारों में भी प्रकाशित किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment