Searching...
Sunday, October 18, 2020

UPPSC : सामाजिक विज्ञान महिला वर्ग का परिणाम जल्द होगा जारी, एलटी ग्रेड शिक्षक के 928 पदों पर की जानी है भर्ती

UPPSC : सामाजिक विज्ञान महिला वर्ग का परिणाम जल्द होगा जारी, एलटी ग्रेड शिक्षक  के 928 पदों पर की जानी है भर्ती।

प्रयागराज : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत सामाजिक विज्ञान महिला वर्ग का परिणाम इस हफ्ते जारी किए जाने की तैयारी है। सामाजिक विज्ञान महिला वर्ग में एलटी ग्रेड शिक्षक के 928 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बीते शुक्रवार को पुरुष वर्ग के 926 पदों का रिजल्ट जारी किया था और अभ्यर्थियों को अब महिला वर्ग के चयन परिणाम का इंतजार है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का यह आखिरी रिजल्ट होगा।


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 विषयों में 10768 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी। इनमें से हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट पेपर लीक मामले में फंसा हुआ था। एसटीएफ की ओर से अंतिम चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद आयोग ने हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया, जबकि बाकी 13 विषयों का परिणाम आयोग के पहले जारी कर चुका था। आयोग ने पिछले दिनों एलटी ग्रेड हिंदी पुरुष एवं महिला वर्ग के 1433 पदों और सामाजिक विज्ञान पुरुष वर्ग के 926 पदों का रिजल्ट जारी किया है। 


हिंदी विषय में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। वहीं, एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान पुरुष वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान महिला वर्ग के 928 पदों का अंतिम चयन परिणाम इसी हफ्ते जारी किए जाने की तैयारी है। इस रिजल्ट के जारी होने के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। परीक्षा में सर्वाधिक पद सामाजिक विज्ञान विषय में ही हैं। उधर, 12 विषयों में एलटी ग्रेड के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है, जबकि कला वर्ग में डिग्री के विवाद के कारण अभ्यर्थियों की काउंसलिंग फंसी हुई थी। पांच नंवबर को हिंदी के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति की संस्तुति होगी।

0 comments:

Post a Comment