Searching...
Friday, October 9, 2020

औद्योगिक विकास विभाग में 1467 पद रिक्त, जल्द होगी भर्ती

औद्योगिक विकास विभाग में 1467 पद रिक्त, जल्द होगी भर्ती।

औद्योगिक विकास विभाग में जल्द 1467 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा 1299 पद समूह 'ग' के हैं। यह पद विभिन्न औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में रिक्त हैं। सीधी भर्ती के इन पदों का अधियाचन नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को भेजा गया है। वहीं से इसे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भेजा जा रहा है। इस समय ग्रेटर नोएडा में केवल समूह 'ग' के ही 31 पद रिक्त हैं बाकी श्रेणी में कोई पद रिक्त नहीं है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में समूह 'ख' में 6 और समूह 'ग' में 9 पदों पर नियुक्ति होनी है। नोएडा में समूह क' में एक, समूह ख' में दो व समूह 'ग' में 51 पद रिक्त हैं। यूपीसीडा यानी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में समूह 'ख' के 12, समूह 'ग' के 21 व समूह 'घ' के पांच पद भरे जाने हैं।


इसी तरह गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में केवल समूह 'ग' में 14 पद खाली हैं। लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) में समूह 'ख' का एक व समूह 'ग' के 11 पद रिक्त हैं। समूह 'ग' के सबसे ज्यादा 1162 रिक्त पद मुद्रण एवं लेखन सामग्री में हैं। सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एक भी रिक्त पद नहीं है। सभी प्राधिकरणों को मिला कर समूह 'क' के केवल दो पद व समूह 'ख' के 30 पद रिक्त हैं।

खाली पदों की जानकारी

आयोग को दी जा चुकी है इन 121 पदों का अधियाचन भेजा जा चुका है चयन वर्ष 2019-20 में सभी प्राधिकरण के रिक्त सहायक लेखाकार के 17 पद, कनिष्ठ सहायक 82 पद, मानचित्र के 11 पद व लेखपाल के 11 पदों का अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जा चुका है। इसके अलावा राजकीय मुद्रणालय के रिक्त 83 पदों का अधियाचन भी आयोग को पिछले साल दिसंबर में भेजा जा चुका है।

0 comments:

Post a Comment