Searching...
Sunday, February 1, 2026

छह दिसंबर को होगी पीसीएस प्री परीक्षा, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया वर्ष 2026 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

आयोग के वर्ष 2027 के कैलेंडर में व्यवस्थित हो सकता है भर्तियों का कार्यक्रम, पीसीएस भर्ती को 2027 से पटरी पर लाने की तैयारी में आयोग

पीसीएस-2024 के परिणाम का इंतजार, पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा शेष

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस भर्ती प्रक्रिया को फिर से समयबद्ध और नियमित करने की दिशा में ठोस तैयारी शुरू कर दी है। आयोग की ओर से जारी 81 दिनों के भर्ती कैलेंडर में इसको लेकर तैयारी साफ दिख रही है। पीसीएस 2026 की प्रारंभिक परीक्षा वर्ष दिसंबर की छह तारीख को प्रस्तावित है। ऐसे में इस वर्ष भर्ती सत्र सामान्य स्थिति में नहीं रहेगा। हालांकि आयोग का दूरगामी उद्देश्य है कि वर्ष 2027 से पीसीएस भर्ती सत्र पूरी तरह पटरी पर लौट आए और अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार और अनिश्चितता से राहत मिल सके।

पीसीएस-2024 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं लेकिन अभी तक इसके परिणम का इंतजार किया जा रहा है। इसकी बड़ी वजह वर्ष 2024 में आरओ-एआरओ-2023 प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी के कारण आयोग को कई महत्त्वपूर्ण परीक्षएं स्थगित करनी पड़ीं। 

पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्ष भी इसी कारण टल गई थी, जिसे बाद में 22 दिसंबर 2024 को आयोजित किया गया। इसके बाद मुख्य परीक्षा तो हो गई लेकिन परीक्षाओं का क्रम बिगड़ता चला गया। इसी तरह पीसीएस 2025 भी अपने तय समय से पीछे चल रही है। कैलेंडर में इसर्क मुख्य परीक्षा 29 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। यानी पीसीएस-2024 जहां लगभग दो साल देरी से आगे बढ़ी वहीं पीसीएस-2025 भी करीब एक साल पीछे चल रही है। इस स्थिति ने हजारों अभ्यर्थियों की तैयार, आयु सीमा और करियर योजना पर असर डाला है।


पीसीएस-2026 और आगे की रूपरेखा

प्रयागराज । आयोग ने पीसीएस-2026 की प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर 2026 को कराने का निर्णय लिया है। यानी इससे कई माह पूर्व ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दिसंबर में प्रत्त्तावित पीसीएस-2026 का अंतिम परिणाम जाहिर तौर पर 2027 के आखिरी महीनों में आ सकता है। ऐसे में आयोग के सामने 2007 से भर्ती कैलेंडर को पटरी पर लाना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होगा।

हालांकि आयोग ने इससे पहले पीसीएस-2023 में सत्र सुधार कर मिसाल पेश की थी जब उसी वर्ष परीक्षा कराकर परिणाम भी घोषित कर दिया गया था लेकिन 2024 घटनाक्रम ऐसा रहा कि पूरी परीक्षा व्यवस्था फिर से बिगड़ गई और पीसीएस भर्ती तय समय से काफी पीछे चली गई। अब आयोग का पूरा फोकस पीसीएस-2027 पर है। योजना यह बनाई जा रही है कि पीसीएस 2027 की भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और अंतिम परिणाम एक ही वर्ष में पूरी कर ली जाए। यदि यह लक्ष्य हासिल होता है तो पीसीएन भर्ती दोबारा नियमित सत्र में आ जाएगी।



छह दिसंबर को होगी पीसीएस प्री परीक्षा, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया वर्ष 2026 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

दो फरवरी से 18 दिसंबर तक 57 परीक्षाएं कराएगा आयोग, 24 तिथियां की गईं आरक्षित

प्रयागराज। इस बार सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2026 साल के अंत में छह दिसंबर को होगी। पहले यह परीक्षा वर्ष की शुरुआत में जनवरी से अप्रैल के बीच कराई जाती थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को वर्ष 2026 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया।

आयोग के कैलेंडर में दो फरवरी से 18 दिसंबर तक 57 परीक्षाएं शामिल हैं जबकि इसी साल एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2025 के तहत 17 जनवरी, 18, 24 व 25 जनवरी को छह विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं, जो कैलेंडर में नहीं हैं।

आयोग ने 24 तिथियां आरक्षित की हैं ताकि बीच में कोई नई परीक्षा होती है या कोई परीक्षा टालनी पड़ती है तो इन आरक्षित तिथियों में कराई जा सके। आयोग के कैलेंडर से स्पष्ट है कि आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2024 में पेपर लीक विवाद के कारण भर्तियों को पटरी पर लाने में वक्त लग रहा है।

11 फरवरी 2024 को हुई आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण यह परीक्षा निरस्त कर दोबारा आयोजित की गई थी जिसकी वजह से पीसीएस समेत अन्य परीक्षाएं भी प्रभावित हुईं थीं।

आयोग को पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा कई बार टालनी पड़ी थी और वर्ष 2025 के कैलेंडर पर इसका असर देखने को मिला था। यही वजह है कि पीसीएस-2024 और पीसीएस-2025 की चयन प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं की जा सकी है और पीसीएस-2026 इस बार साल के अंत में कराई जाएगी। 


0 comments:

Post a Comment