Searching...
Thursday, January 29, 2026

सहायक मोटरयान निरीक्षक के 351 पदों पर होगी भर्ती

सहायक मोटरयान निरीक्षक के 351 पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ। परिवहन विभाग में अब सहायक मोटरयान निरीक्षक के 351 पदों पर  भर्ती की जाएगी। इन पदों को सृजित करने की मंजूरी गुरुवार को कैबिनेट में दे दी गई। परिवहन (अधीनस्थ) प्राविधिक सेवा नियमावली (षष्टम संशोधन) नियमावली, 2026 के तहत इन पदों पर चयन होगा। 


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इन नए पदों पर तैनाती के लिए चयन प्रक्रिया जल्दी ही शुरू की जाएगी। इन पदों से सड़क हादसों में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा के अन्य बिन्दुओं पर तहसील व ग्राम सभा स्तर पर काम हो सकेगा। अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल के मुताबिक इन 351 पदों के सृजित होने से वेतन व अन्य भत्तों के रूप में परिवहन विभाग पर हर वर्ष 25 करोड़ का व्यय होगा।

0 comments:

Post a Comment