दो, तीन और चार जुलाई को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, शिक्षा सेवा चयन आयोग का कैलेंडर जारी, पीजीटी मई व टीजीटी जून में प्रस्तावित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2026 म आयोजित होने वाली विभिन्न शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रवक्ता (पीजीटी), सहायक अध्यापक (टीजीटी) तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की तिथियां घोषित की गई हैं।
आयोग की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार विज्ञापन संख्या 51 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 एवं 19 अप्रैल को आयोजित होगी। पिछले वर्ष 16 और 17 अप्रैल को आयोजित इस परीक्षा को अनियमितताओं के कारण हाल ही में निरस्त कर दिया गया था। सचिव ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर (उल्लिखित विज्ञापन) के बीएड विषय से संबंधित आवेदन एवं परीक्षा की सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।
वहीं, 2022 में जारी विज्ञापन के अंतर्गत प्रवक्ता (पीजीटी) की परीक्षा नौ और 10 मई एवं सहायक अध्यापक (टीजीटी) की परीक्षा तीन और चार जून को होगी। जबकि, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) दो, तीन और चार जुलाई को आयोजित की जाएगी। यूपी टेट के आवेदन के संबंध में आयोग ने कहा है कि इससे संबंधित अलग से विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे।
पहली बार शिक्षा सेवा चयन आयोग कराएगा टीईटी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य टीईटी का आयोजन पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग कराएगा। अभी तक इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) करा रहा था। आयोग के सचिव के अनुसार, टीईटी-2026 के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाने की सूचना अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन संख्या 51 के अंतर्गत बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती अर्हता के विवाद में अटक गई थी। प्रकरण हाई कोर्ट में गया था। इस संबंध में आयोग के सचिव ने कहा कि इसके लिए आवेदन व परीक्षा की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, पाली, समय-सारिणी व प्रवेश पत्र से संबंधित सूचनाएं वेबसाइट के माध्यम से प्रदान की जाएंगी।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को हुई बैठक में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) तथा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। वर्ष 2022 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को, पीजीटी भर्ती परीक्षा नौ व 10 मई, टीजीटी भर्ती परीक्षा तीन व चार जून तथा यूपी टीईटी का आयोजन दो, तीन व चार जुलाई को किया जाएगा। यह निर्णय आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
टीईटी, टीजीटी, पीजीटी परीक्षा तिथियां घोषित।
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 18-19 अप्रैल को।
यूपी टीईटी 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होगी।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को हुई बैठक में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
वर्ष 2022 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को, पीजीटी भर्ती परीक्षा नौ व 10 मई, टीजीटी भर्ती परीक्षा तीन व चार जून तथा यूपी टीईटी का आयोजन दो, तीन व चार जुलाई को किया जाएगा। यह निर्णय आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
0 comments:
Post a Comment