Searching...
Monday, September 21, 2026

3 से 5 नवंबर तक होगी RRB ALP भर्ती की परीक्षा, देश भर में भरे जाएंगे 11,127 पद

3 से 5 नवंबर तक होगी RRB ALP भर्ती की परीक्षा, देश भर में भरे जाएंगे 11,127 पद


प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की सहायक लोको पायलट (एएलपी भर्ती-2026) के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) तीन से पांच नवंबर के बीच होगी।

इस भर्ती के तहत देश भर में कुल 11,127 पद भरे जाएंगे, जिनमें आरआरबी प्रयागराज जोन के 610 पद भी शामिल हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से 14 जून के बीच पूरी हुई थी। अभ्यर्थियों का चयन पांच चरणों में होगा। पहले दो चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा के होंगे, जिसके बाद साइको परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा।


प्रारंभिक चरण (सीबीटी-1) में वस्तुनिष्ठ प्रकार (एमसीक्यू) के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, सीबीटी-2 दो भागों में आयोजित होगा, जिसमें पहले भाग से मेरिट तय होगी और दूसरा भाग संबंधित ट्रेड का क्वालिफाइंग होगा जिसमें न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

0 comments:

Post a Comment