Searching...
Monday, August 17, 2020

सात दिनों में शुरू होगी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती नियुक्ति प्रक्रिया

सात दिनों में शुरू होगी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती नियुक्ति प्रक्रिया।


प्रयागराज : नियुक्ति के लिए महीनों से प्रतीक्षा कर रहे एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया सात दिन में शुरू हो जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अंजना गोयल ने यह आश्वासन अभ्यर्थियों को दिया है। नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने गया था।




उन्होंने बताया कि 13 विषयों के चयनितों की नियुक्ति का कार्य प्रगति पर है। एक सप्ताह के अंदर एनआइसी द्वारा विद्यालय चुनाव के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग से सभी 4,243 चयनित अभ्यíथयों के विवरण की सॉफ्ट कॉपी मांगी गई है। उसके मिलने के दो-तीन दिनों के अंदर विद्यालय चुनाव के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा।




 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment