Searching...
Tuesday, August 18, 2020

माध्यमिक विद्यालयों के लिए 50 फीसदी शिक्षक भी नहीं मिले योग्य, कम्प्यूटर शिक्षक के 1673 पदों के लिए सिर्फ सात अभ्यर्थियों का हुआ चयन

माध्यमिक विद्यालयों के लिए 50 फीसदी शिक्षक भी नहीं मिले योग्य, कम्प्यूटर शिक्षक के 1673 पदों के लिए सिर्फ सात अभ्यर्थियों का हुआ चयन।

लखनऊ : प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए यूपी लोक सेवा आयोग को योग्य अभ्यर्थी भी नहीं मिल रहे हैं। आयोग की वर्ष 2018 में निकाली गई 10,768 पदों की भर्तियों में से अब तक 7480 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी हुई है। इसके लिए मात्र 3457 अभ्यर्थी ही योग्य मिले हैं। यानी आधे पद खाली रह जाएंगे।





प्रदेश के 2285 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 10,768 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 15 मार्च 2018 को विज्ञापन जारी किया गया था। आयोग के अधिकारी ने बताया कि राजकीय छात्र इंटर कॉलेजों के लिए 15 विषयों में 5,364 भर्तियां निकाली गई थीं। इनमें से सामाजिक विज्ञान के 926, गृह विज्ञान के एक और हिन्दी के 696 पदों पर चयन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। शेष 12 विषयों के 3741 पदों पर 1798 अभ्यर्थी ही योग्य मिले हैं। राजकीय छात्रा इंटर कॉलेजों के लिए 14 विषयों में 5404 भर्तियां निकाली गई थीं। इनमें से हिन्दी के 737 और सामाजिक विज्ञान के 928 पदों का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। शेष 12 विषयों के 3739 पदों पर 1659 अभ्यर्थियों ही चयनित हो सके हैं। आयोग के सूत्रों के मुताबिक माह के अंत तक शेष विषयों की चयन सूची भी विभाग को भेज दी जाएगी।


खाली रह जाएंगे आधे पद :  10,768 पदों पर भर्ती निकाली गई,7488 का परिणाम जारी, 3457 अभ्यर्थी ही योग्य मिले कम्प्यूटर शिक्षक के 1673 पदों के लिए सिर्फ 7 अभ्यर्थियों का चयन सूचना प्रौद्योगिकी के युग में में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर दक्ष करने के लिए सरकार ने राजकीय छात्र इंटर कॉलेजों के लिए कम्प्यूटर शिक्षक के 898 पदों पर भर्ती निकाली थी, लेकिन महज 6 अभ्यर्थी ही चयनित हुए हैं। वहीं छात्रा इंटर कॉलेजों के 775 पदों परमात्मा एक अभ्यर्थी का ही चयन हुआ है।

गणित व विज्ञान में भी नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी : राजकीय छात्रा इंटर कॉलेजों में गणित के 474 पदों पर केवल 32 और विज्ञान के 474 पदों पर 4 योग्य अभ्यर्थी मिले। छात्र इंटर कॉलेजों में भी विज्ञान के 571 पदों पर केवल 62 योग्य अभ्यर्थी मिले हैं।

 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment