Searching...
Saturday, September 26, 2026

रेलवे में 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी

रेलवे में 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी


प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड विभिन्न संवर्गों में 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। अक्तूबर से दिसंबर के बीच अलग-अलग भर्तियों के विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है। 


एनटीपीसी भर्ती (06/2026) में 3,477 पदों के लिए छह या सात अक्तूबर तक विज्ञापन जारी होने की संभावना है। एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (07/2026) में 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1,688 पद प्रस्तावित हैं, जिसका विज्ञापन 13 या 14 अक्तूबर को आ सकता है। 

मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी (08/2026) में 300 से अधिक पदों पर नवंबर-दिसंबर में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। वहीं लेवल-एक ग्रुप-डी (09/2026) में करीब 30 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।

0 comments:

Post a Comment