सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, एक अप्रैल अंतिम तिथि, अग्निवीर समेत अन्य पदों पर होगी सेना में भर्ती
प्रयागराज । भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले पूर्वांचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी ने वर्ष 2026 की भर्ती प्रक्रिया का बिगुल फूंक दिया है, जिसके तहत अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए आनलाइन पंजीकरण (https://www.joinindianarmy.nic.in/BRAVOUserLogin.htm) की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।
वाराणसी केंद्र से इस शुरुआत के बाद अब प्रयागराज और आसपास के जिलों के युवाओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिन्हें जल्द ही अपनी स्थानीय अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। वाराणसी भर्ती कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी तत्काल प्रभाव से एक अप्रैल तक सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर, तकनीकी और ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) जैसी विभिन्न श्रेणियों के लिए द्वार खोले गए हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 250 रुपये का शुल्क आनलाइन माध्यम से जमा करना होगा, जिसके बाद ही वे आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में शामिल हो सकेंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सेना ने कुच्छ अनिवार्य दस्तावेजों की सूची भी साझा की है।
अभ्यर्थियों के पास आधार कार्ड (मोबाइल से लिंक), 10वीं की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और नवीनतम स्कैन की गई फोटो के साथ एक सक्रिय ईमेल आइडी होना आवश्यक है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता विंग कमांडर देबार्थो धर ने सोमवार को इसकी सूचना जारी की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और कंप्यूटर जनित है। किसी भी बिचौलिए या दलाल के झांसे में न आएं, क्योंकि चयन केवल अभ्यर्थी की अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर ही संभव है।
लखनऊ : सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों की भर्ती का सपना देख रहे युवाओं को जल्द ही मौका मिल सकता है। इस साल के भर्ती कैलेंडर के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) की दो बार तिथि घोषित करने के बाद अब तक आनलाइन आवेदन शुरू नहीं हो सका है। सेना ने अब जल्द ही अग्निवीर, जेसीओ और अन्य रैंक की भर्ती के लिए आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू करने की सूचना जारी की है।
सेना अब अग्निवीर की भर्ती के लिए हर साल रक्षा मंत्रालय भर्ती कैलेंडर जारी करती है। वर्ष 2026 के भर्ती कैलेंडर के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) और अग्निवीर (ट्रेड्समैन) व महिला मिलिट्री पुलिस सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पहले सीईई आयोजित की जाएगी।
सीईई के लिए सेना की वेबसाइट पर पात्र आवेदक आनलाइन आवेदन जमा करते हैं। सीईई में सफल अभ्यर्थियों को ही भर्ती कैलेंडर के तहत तय समय व स्थान पर होने वाली रैली में शामिल होने का मौका मिलता है। पिछले साल के भर्ती कैलेंडर के तहत सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के सीईई में सफल अभ्यर्थियों की रैली एएमसी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।
वर्ष 2026 की सीईई के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि पहले एक फरवरी फिर तीन फरवरी तय की गई। हालांकि, कुछ ट्रेड और नियमों में इस साल बदलाव होने की संभावना है। इस कारण रक्षा मंत्रालय अपनी भर्ती से जुड़ी वेबसाइट के साफ्टवेयर को अपग्रेड कर रही है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, जल्द ही आनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। सीईई 2026 में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करनी होगी।
आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकेगा। ड्राइविंग लाइसेंस वाले युवाओं को ड्राइवरों की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए छात्र का न्यूनतम सभी विषयों में आठवीं या दसवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मौजूदा नियम के तहत उनकी 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment