यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में 150 प्रश्न दो घंटे में हल करने होंगे, 300 अंकों की ओएमआर आधारित होगी परीक्षा, भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा का प्रारुप जारी किया, करें डाउनलोड
लखनऊ। यूपी पुलिस में सिपाही के 32679 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 300 अंकों की ओएमआर शीट आधारित होगी। अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय मिलेगा। भर्ती बोर्ड ने गुरुवार को लिखित परीक्षा का प्रारूप और ओएमआर शीट पर उत्तर भरने सम्बंधी निर्देश जारी किए हैं। इस सम्बंध मे विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देखी जा सकती है।
भर्ती बोर्ड के डीआईजी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के मुताबिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता के साथ मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से जुड़े सवाल होंगे। हर सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 25-25 प्रतिशत और एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य होगा। ओएमआर उत्तर पत्रक भरने में किसी भी गलती के लिए अभ्यर्थी ही जिम्मेदार होगा। परीक्षा तीन दिन में छह पालियों में होगी।
लखनऊ। यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा आठ, नौ व 10 जून को होगी। तीनों दिन यह परीक्षा दो-दो पालियों में होगी।
इस पद के लिए करीब 29 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा का प्रवेश पत्र, परीक्षा केन्द्र समेत अन्य जानकारियां उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए दी जाएगी। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वह इस मामले में किसी तरह की अफवाह से बचें। इसके लिए बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट की सूचना को देखें।
पिछले साल 32679 सिपाही पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें नागरिक पुलिस, पीएसी, एसएसएफ, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस के लिए नियुक्तियां होनी है। सिपाही भर्ती परीक्षा को कराने के लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार भी परीक्षा कड़ी सुरक्षा में कराई जाएगी।
0 comments:
Post a Comment