Searching...
Friday, July 31, 2020

UPSSSC : कनिष्ठ सहायक विशेष चयन और तकनीकी सहायक व सहायक अनुदेशक सामान्य चयन का परिणाम घोषित, देखें परिणाम

UPSSSC : कनिष्ठ सहायक विशेष चयन और तकनीकी सहायक व सहायक अनुदेशक सामान्य चयन का परिणाम घोषित, देखें रिजल्ट।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑनलाइन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करना शुरू कर दिया है। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार की अनुमति के बाद शुक्रवार को कनिष्ठ सहायक विशेष चयन और तकनीकी सहायक व सहायक निदेशक सामान्य चयन का परिणाम घोषित कर दिया गया।








कनिष्ठ सहायक (विशेष चयन) के 115 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में पास होने वालों की टाइपिंग परीक्षा ली गई। इसमें कुल 396 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। अनुसूचित जाति के 147, अनुसूचित जनजाति के 26 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 177 अभ्यर्थियों को इसमें साक्षात्कार के लिए सफल पाया गया है।

इसके अलावा 274 अभ्यर्थी परीक्षा में अनर्ह पाए गए हैं और 177 टाइपिंग टेस्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसलिए 115 पदों के सापेक्ष चयन के द्वितीय चरण की टाइपिंग परीक्षा में सफल और चयन के अगले चरण के लिए 396 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया है। इन्हें साक्षात्कार के लिए अलग से दी जाएगी। सूचना सम्मिलित तकनीकी सहायक और सहायक निदेशक सामान्य चयन के 70 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया। इसके लिए कुल 48 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। इसमें अनारक्षित वर्ग में 31, अनुसूचित जाति के सात और अन्य पिछड़ा वर्ग के 10 अभ्यर्थी हैं।

115 पदों पर कनिष्ठ सहायक विशेष चयन के लिए होगा साक्षात्कार

70 पदों पर तकनीकी सहायक के लिए अंतिम परिणाम घोषित।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment