Searching...
Wednesday, July 8, 2020

खुशखबरी : एएनएम के 9000 पदों पर होगी भर्ती, पात्रता व नियम बदले

खुशखबरी : एएनएम के 9000 पदों पर होगी भर्ती, पात्रता व नियम बदले।


लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग एएनएम (ऑक्सलरी नर्स मिडवाइफरी) के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। साथ ही दो साल के एएनएम कोर्स का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने 9212 एएनएम की भर्ती का प्रस्ताव राज्य अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को भेजकर जल्द ही एएनएम का चयन करने के लिए कहा है। तीन वर्षों से नहीं हुई भर्ती स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 23 हजार पद हैं। इन पर पिछले तीन वर्षों से भर्ती नहीं हुई है। सवर्णों के 10 फीसदी आरक्षण को लेकर भी भर्तियां अटकी रहीं और एएनएम के 9212 पद पिछले तीन वर्षों में खाली होते चले गए। किसी भी विषय से इंटर हैं तो कर सकती हैं आवेदनः राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सरकारी नौकरी से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसीलिए यह तय किया गया है कि एएनएम बनने के लिए अब इंटरमीडिएट विज्ञान विषय से होना जरूरी नहीं है। किसी भी विषय में इंटर की अर्हता नियमावली में रखी गई है। इसके साथ ही दो साल का एएनएम कोर्स और 6 महीने का प्रसूति प्रशिक्षण अनिवार्य है। एएनएम पद के लिए 40 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। कुल वेतन करीब 32 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित है। काफी दिनों से इस भर्ती के लिए मांग उठाई जा रही थी। इससे कोविड के रोकथाम के लिए भी प्रचार प्रसार में मदद मिलेगी।

10 फीसदी सवर्णों के आरक्षण को लेकर भी भर्ती अटकी।

32 हजार रुपये प्रतिमाह कुल वेतन निर्धारित किया गया है।





निष्पक्ष भर्ती की जिम्मेदारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को :  अभी तक एएनएम की भर्ती चिकित्सा व स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर पर होती रही है। दो साल पहले भर्ती में घोटाला होने के अंदेशे से पूरी भर्ती प्रक्रिया ही रोक दी गई थी। मामले में एक लिपिक को सस्पेंड भी किया गया था इसीलिए इस बार भर्तियां निष्पक्ष रूप से कराने के लिए सरकार ने एएनएम की भर्ती अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment