Searching...
Wednesday, July 15, 2020

भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच में एसआइटी ने बढ़ाए कदम, जल निगम भर्ती में धांधली के बाद अब ग्राम विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती की पड़ताल हुई तेज

भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच में एसआइटी  ने बढ़ाए कदम, जल निगम भर्ती में धांधली के बाद अब ग्राम विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती की पड़ताल हुई तेज।


लखनऊ : विशेष जांच दल (एसआइटी) ने जल निगम भर्ती में धांधली की पड़ताल के बाद अब ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1992 पदों के लिए वर्ष 2018 में हुई लिखित परीक्षा की हड़ताल तेज कर दी है। शासन ने लॉकडाउन के दौरान यह जांच एसआईटी को सौंपी थी। कई परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट में गड़बड़ी किए जाने के तथ्य सामने आए हैं, जिसके बाद एसआईटी ने संदेह के घेरे में आए लोगों से पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है।






ग्रामीण विकास मंत्री मोती सिंह ने सबसे पहले इस परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत की थी। वर्ष 2018 में लिखित परीक्षा हुई थी, जिसका परिणाम अगस्त 2019 में घोषित किया गया था। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने भी पूर्व में मामले की जांच कराई थी, जिसमें गड़गड़ी सामने आई थी। सूबे के 16 जिलों में परीक्षा कराई गई थी। कई जिलों से जुड़ा मामला देखकर शासन ने इसकी जांच एसआइटी को सौंप दी थी।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment