Searching...
Thursday, March 4, 2021

UPSC : सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी, 27 जून को होगा एग्जाम

UPSC : सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी, 27 जून को होगा एग्जाम

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरुवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन से पहले सिविल सेवा प्रारंभिक 2021 के लिए जारी अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ध्यान से पढ़ें। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च शाम 6 बजे तक है। यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी।


आधिकारिक वेबसाइट
https://upsconline.nic.in/




सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021
अधिसूचना दिनांक 04/03/2021
परीक्षा की तिथि 27/06/2021
अवधि एक दिन
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24/03/2021 - 6:00 बजे
अपलोड की तिथि 04/03/2021
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठते हैं। 


 
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा का पहला एवं महत्वपूर्ण चरण है। इस परीक्षा में हर वर्ष लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ होती है, जिसमें दो पेपर होते हैं।


UPSC Civil Services 2021: सिविल सेवा परीक्षा 2021 अधिसूचना जारी, 822 पदों के लिए 24 मार्च तक करें आवेदन

यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2021 निर्धारित की है।
UPSC Civil Services 2021 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए अधिसूचना आज 4 मार्च 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की है।


नई दिल्ली :  UPSC Civil Services 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए अधिसूचना आज, 4 मार्च 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी की है। आईएएस, आईपीएस, आदि जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए कुल 822 रिक्तियों के लिए जारी किये गये यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन के आईएएस और आईएफएस के लिए संयुक्त रूप से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 जून 2021 को किया जाएगा।




सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन शुरू

यूपीएससी आईएएस प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन जारी किये जाने के साथ ही केंद्रीय सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। आवेदन यूपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर किये सकते हैं। यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2021 निर्धारित की है।


जानें योग्यता मानदंड

यूपीएससी सीएसई और आईएफएस (प्रिलिम्स) नोटिफिकेशन 2021 के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, अंतिम वर्ष परीक्षा में सम्मिलित हो रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि से पहले स्नातक उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट या मार्कशीट अपलोड करनी होगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2021 को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए; यानि कि उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1989 से पहले 1 अगस्त 2000 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों – एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गयी है। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।


अवसरों की संख्या

यूपीएससी आईएएस नोटिफिकेशन 2021 के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल अवसरों की संख्या अधिकतम 6 निर्धारित की गयी है। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों को 9 अवसर दिये जाएंगे और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए अवसरों की संख्या सीमित नहीं हैं।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं में ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिन सेवाओं के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के द्वारा चयन किया जाना है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:-

भारतीय प्रशासनिक सेवा
भारतीय विदेश सेवा
भारतीय पुलिस सेवा
भारतीय राजस्व सेवा
भारतीय रेलवे यातायात सेवा
भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा
भारतीय रेलवे लेखा सेवा
भारतीय डाक एवं तार लेखा सेवा
भारतीय डाक सेवा
भारतीय सिविल लेखा सेवा
भारतीय सूचना सेवा
भारतीय व्यापार सेवा
भारतीय रक्षा लेखा सेवा
भारतीय रक्षा संपदा सेवा
भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा
भारतीय आयुध कारखाना सेवा
सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा
अन्य

0 comments:

Post a Comment